बरसात में दही खानी चाहिए या नहीं? जानिए सेहत पर इसका असर कैसा पड़ता है

Curd Use in Rainy Season आयुर्वेद के मुताबिक सावन और बरसात के महीने में दही खाना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हो सकता है। इस मौसम में डेयरी प्रोडक्ट में बैक्टिरिया बढ़ जाते हैं जो बॉडी में प्रवेश करके आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:00 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:00 AM (IST)
बरसात में दही खानी चाहिए या नहीं? जानिए सेहत पर इसका असर कैसा पड़ता है
बरसात में गले में कफ और सर्दी-खांसी बढ़ा सकती है दही।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी में दही हमारे खाने का अहम हिस्सा है। गर्मी में दही का इस्तेमाल हम लस्सी के रूप में और परांठे के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं। दही पाचन को दुरुस्त रखता है, साथ ही बॉडी को कूल भी रखता है। दही में मौजूद  कैल्शियम, प्रोटीन और विटमिन्स हमारी बॉडी को पोषक तत्व देते हैं, साथ ही हमारे डाइजेशन को ठीक रखते हैं। इतने गुणकारी दही के फायदे मौसम बलदने के साथ बदलते रहते हैं। बरसात के मौसम में दही का सेवन सेहत को बिगाड़ सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, सावन और बरसात के महीने में दही खाना सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा हो सकता है। इस मौसम में डेयरी प्रोडक्ट में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जो बॉडी में प्रवेश करके आपकी सेहत को बिगाड़ सकते हैं। इस मौसम में रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, ऐसे में दही का सेवन करने पर इसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस मौसम में दही का सेवन आपको कौन-कौन सी बीमारियों का शिकार बना सकता है।

बरसात में गले में कफ बढ़ा सकता है दही:

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और कफ बेहद परेशान करता है। इस मौसम में अगर आप दही का सेवन करेंगे, तो आपके गले में खराश बढ़ने लगेगी, साथ ही गले में कफ अटकने लगेगा। इसलिए इस मौसम में दही का सेवन करने से परहेज करें।

पाचन खराब हो सकता है:

बारिश के मौसम में दही खाने से आपको बॉडी पेन और पाचन में दिक्कत हो सकती है। बॉडी पेन बुखार का कारण भी बन सकता है। इसलिए इस मौसम में दही खाने से परहेज करें।

जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है:

ठंडी तासीर की दही का सेवन अगर बरसात में करेंगे तो आपके जोड़ों में दर्द हो सकता है। इस मौसम में गर्म चीज़ों का सेवन सेहत को फायदा पहुंचा सकता है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है वो इससे बरसात में परहेज करें

इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है:

इस मौसम में ह्यूमिडिटी और इंफेक्शन अपने पीक पर होते हैं, इसलिए खान-पान का सोच समझ कर सेवन करना बेहतर होता है। इस मौसम में पेट का इंफेक्शन काफी परेशान करता है, ऐसे में दही आपका मर्ज बढ़ा सकती है। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी