Stress Causes: तनाव और चीनी के बीच क्या है संबंध? ऐसे कम कर सकते हैं मीठे का सेवन

Stress Causes शब्द स्ट्रेस ईटिंग यानी तनाव में ज़्यादा खा लेना काफी लोकप्रिय है और अक्सर लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। अगर आपने ध्यान दिया है तो लोग तनाव में सिर्फ चीनी से भरपूर खाना ही चुनते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 11:21 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 11:21 AM (IST)
Stress Causes: तनाव और चीनी के बीच क्या है संबंध? ऐसे कम कर सकते हैं मीठे का सेवन
Stress Causes: तनाव और चीनी के बीच क्या है संबंध? ऐसे कम कर सकते हैं मीठे का सेवन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stress Causes: पिछले कुछ समय से लोग मीठे के सेवन को लेकर कुछ हद तक सतर्क हुए हैं। ज़्यादातर लोगों को ये समझ आ गया है कि ज़रूरत से ज़्यादा मीठे का सेवन न सिर्फ वज़न बढ़ने का कारण बनता है बल्कि शरीर के कई अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। जब बात आती है स्वस्थ शरीर की तो चीनी को यहां जगह नहीं मिल सकती। 

चीनी और तनाव के बीच का संबंध

शब्द "स्ट्रेस ईटिंग" यानी तनाव में खाना काफी लोकप्रिय है और अक्सर लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है। अगर आपने ध्यान दिया है, तो लोग तनाव में सिर्फ चीनी से भरपूर खाना ही चुनते हैं। वो तनाव में इतना मीठा खा लेते हैं, कि इसके बाद उन्हें और भी ज़्यादा तनाव महसूस होने लगता है।

साइंसडायरेक्ट में प्रकाशित हुए "तनाव की वजह से, भावनात्मक और व्यसनी व्यवहार पर चीनी की खपत का प्रभाव" नामक लेख के अनुसार, यह पाया गया कि चीनी के अति-सेवन के परिणामस्वरूप मनोदशा, व्यवहार और संज्ञानात्मक कार्य बदल सकते हैं। ऐसा खाना जिसमें चीनी, वसा या नमक की मात्रा ज़्यादा होती है, उसे खाकर आपको मानसिक तौर पर अच्छा महसूस होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चीनी आपके एड्रेनल ग्लैंड को बढ़ावा देती है, जिससे आप तुरंत खुशी महसूस करते हैं। 

चीनी की जगह इन चीज़ों का करें चुनाव 

शहद: शहद कई तरह के लाभों से भरपूर होता है। वज़न को मैनेज और इसकी एंटी-इंफ्लामेंट्री गुणों की वजह से इसे काफी इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि शहद मीठा होता है, इसलिए आप इसे ड्रिंक्स, खाने या सलाद में चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुड़: ये एक ऐसी चीज़ है, जो आपको भारतीय घरों में ज़रूर मिल जाएगी। ये न सिर्फ इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है बल्कि शरीर को डिटॉक्स भी करता है। आप इसका पाउडर बनाकर या फिर इसे पिघलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेविया: इसे कैंडी लीफ के नाम से भी जाना जाता है, इस पौधा स्टेविया रेबाउडेनिया परिवार का है, जो प्राकृतिक तौर पर मीठा होता है। इसे भी आप चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

तनाव को कैसे कम करें

अगर मीठा खाने से ही आपका तनाव कम होता है, तो क्यों न इससे छुटकारा पाने के लिए दूसरे उपाय किए जाएं, जो शरीर को नुकसान न पहुंचाएं।

- नज़दीक के पार्क में टहलने जाएं।

- योग या वर्कआउट से खुद को एक्टिव रखें।

- दिमाग़ को शांत और आराम देने के लिए ध्यान करें।

- तनाव को दूर करने के लिए अरोमाथैरेपी, मसाज और म्यूज़िक थैरेपी आज़माएं।

- ऐसा खाना खाएं जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हो।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें। 

chat bot
आपका साथी