Weight Loss With Giloy: सिर्फ डेंगू ही नहीं वज़न घटाने में मददगार साबित होता है गिलोय

Weight Loss With Giloy गिलोय के जूस का नियमित रूप से सेवन करने आप खुद को फिट रखने के साथ अपना बढ़ता वज़न भी आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। इसके लिए आपका इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:51 PM (IST)
Weight Loss With Giloy: सिर्फ डेंगू ही नहीं वज़न घटाने में मददगार साबित होता है गिलोय
सिर्फ डेंगू ही नहीं वज़न घटाने में मददगार साबित होता है गिलोय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss With Giloy: गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके आपने कई फायदे सुने होंगे। गिलोय की जड़ से लेकर तना, पत्ते और यहां तक कि फूल भी हमारी सेहत को फायदे पहुंचाते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय के पाउडर से लेकर, जूस और पेस्ट तक सबकुछ आपको मिल जाएगा। वैसे तो गिलोय के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसका जूस आपको बढ़ते वज़न की परेशानी से निजात दिलाएगा।

गिलोय के जूस का नियमित रूप से सेवन करने आप खुद को फिट रखने के साथ, अपना बढ़ता वज़न भी आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। इसके लिए आपका इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने की जरूरत है। वर्कआउट, सही डाइट के साथ अगर गिलोय के जूस का भी सेवन किया जाए, तो घर बैठे आप अपना वज़न कम कर सकती हैं। तो आइए जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में।

गिलोय के जूस के फायदे

गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है। इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार आता है और वज़न भी कंट्रोल में रहता है। इसे पीने से आपके शरीर में मौजूद एक्सट्रा फैट आसानी से ख़त्म हो जाते हैं। ये आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको स्वस्थ रखते हैं। यहां तक कि इससे पाइल्स की परेशानी भी दूर होती है।

कैसे करें गिलोय का इस्तेमाल

गिलोय के जूस का फायदा उठाने के लिए इसे आप एलोवेरा या फिर शिलाजीत के साथ मिलाकर पिएं। इससे आपकी पाचन क्रिया बेहतर होगी और वज़न घटाने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो गिलोय जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर भी पी सकते हैं, इससे भी फायदा पहुंचता है। आपको इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी