Weight Loss Tips: जानें, हफ्ते में कितनी बार वजन नापना सही होता है

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग वजन नापने के समय खाना-पीना छोड़ देते हैं। इस स्थिति में मशीन सही जानकारी नहीं दे पाता है। रोजाना वजन नापना किसी भी सूरत में सही नहीं है। रोजाना खानपान और वर्कआउट में अंतर से वजन में उतार-चढ़ाव बना रहता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:11 PM (IST)
Weight Loss Tips: जानें, हफ्ते में कितनी बार वजन नापना सही होता है
विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना वजन नापना किसी भी कीमत में सही नहीं है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के चलते लोगों में मोटापा की समस्या बढ़ गई है। साथ ही यह बीमारी आनुवांशिकी भी होती है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। इसके अलावा, खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान के चलते वजन बढ़ता है। लोग वजन घटाने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों को वजन घटाने में कामयाबी नहीं मिलती है।   विशेषज्ञों की मानें तो वजन कम करने के लिए कैलोरीज काउंट जरूरी है। खासकर कैलोरीज गेन के समानुपात में कैलोरीज बर्न करना चाहिए। इसके लिए रोजाना वर्कआउट जरूरी है। हालांकि, कुछ लोग वजन घटाने के लिए रोजाना वजन नापते हैं। इससे वजन घटाने में मदद नहीं मिलती है, बल्कि व्यक्ति मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो जाता है। इसके लिए यह जानना जरूरी है कि हफ्ते में कितनी बार वजन नापना चाहिए। आइए जानते हैं-

वजन घटाने के लिए खुद से बढ़ते वजन को नापना फायदेमंद साबित होता है। हालांकि, यह चर्चा का विषय है कि खुद से कितनी बार वजन नापना चाहिए। कुछ लोग रोजाना वजन नापते हैं। वहीं कुछ लोग सप्ताह में तो कुछ लोग महीने में वजन नापते हैं। अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं और इसके लिए आप रोजाना वजन नापते हैं, तो इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है।

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग वजन नापने के समय खाना-पीना छोड़ देते हैं। इस स्थिति में मशीन सही जानकारी नहीं दे पाता है। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना वजन नापना किसी भी कीमत में सही नहीं है। रोजाना खानपान और वर्कआउट में अंतर से वजन में उतार-चढ़ाव बना रहता है। वहीं, अत्यधिक सोचने और खानपान में अनियमितता के चलते वजन नापने में असंतुलन बना रहता है। इससे बचने के लिए सप्ताह में एक बार वजन नापना बेहतर होता है। डॉक्टर भी हमेशा वजन घटाने वाले लोगों को सप्ताह में एक बार वजन नापने की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी