Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज़ाना इतने कदम पैदल चलें

Weight Loss Tips खराब दिनचर्या गलत खानपान तनाव चिंता और आलसपन के चलते वजन बढ़ता है। साथ ही आनुवांशिकता की वजह से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए लोग सभी जतन करते हैं। कुछ लोग तो रोजाना 10000 कदम पैदल चलते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:36 PM (IST)
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज़ाना इतने कदम पैदल चलें
सन 1964 में टोक्यो ओलिंपिक खेल के बाद एक अभियान चलाया गया था।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। खासकर मोटापे से परेशान लोगों के लिए तो यह और भी मुश्किल टास्क होता है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव, चिंता और आलसपन के चलते वजन बढ़ता है। साथ ही आनुवांशिकता की वजह से भी वजन बढ़ता है। इसके लिए लोग सभी जतन करते हैं। कुछ लोग तो रोजाना 10,000 कदम पैदल चलते हैं। इसके बावजूद बढ़ते वजन से निजात नहीं मिल पाता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं। इसके लिए आप रोजाना 10,000 कदम पैदल भी चल रहे हैं, तो आपको थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए रोजाना कितने कदम पैदल चलना चाहिए-

इससे पहले सन 1964 में टोक्यो ओलिंपिक खेल के बाद एक अभियान चलाया गया था। इस अभियान में एक पैडोमीटर बेचा गया था, जिसका नाम मैनपो-के था। इसका मतलब एक आदमी को 10 हजार हजार कदम पैदल चलना चाहिए। उस समय से यह एक धारणा बन गई है कि सेहतमंद रहने के रोजाना 10 हजार कदम पैदल चलना चाहिए।

हालांकि, आधुनिक समय में लोगों की खराब जीवनशैली के चलते इस धारणा में भी बदलाव हुआ है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए व्यक्ति को रोजाना 15 हजार कदम टहलने अथवा चलने की जरूरत है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबेसिटी में छपी एक लेख के अनुसार, मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना 15 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। इससे न केवल मोटापे से निजात पा सकते हैं, बल्कि दिल की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

कैसे पूरा करें 15 हजार स्टेप्स

विशेषज्ञों की मानें तो दो घंटे तेज चलना15 हजार कदम चलने के बराबर है। अगर आप लगातार दो घंटे तक तेज नहीं चल सकते हैं, तो इसे आप कई भागों में बांट कर भी पूरा कर सकते हैं। अगर आप सुबह और शाम में नहीं टहलना चाहते हैं, तो अपने घर के लॉन अथवा ऑफिस के गार्डन में  किसी भी समय टहल सकते हैं। रोजाना 15 हजार कदम चलने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और वजन कम होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी