Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रात में खाएं ये चीजें

विशेषज्ञों की मानें तो केला न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है बल्कि यह मेलाटोनिन के उत्सर्जन में अहम भूमिका निभाता है। मेलाटोनिन नींद का कारक माना जाता है। केले में फाइबर विटामिन मिनरल पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 03:59 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 03:59 PM (IST)
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रात में खाएं ये चीजें
किवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: खराब दिनचर्या और अनुचित खानपान के चलते मोटापा आम समस्या बन गई है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग डायटिंग और वर्कआउट का सहारा लेते हैं। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए डाइट पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। खासकर रात में खाने-पीने की चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी मोटापा से परेशान हैं और वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रात में ये चीजें खाएं। इनसे बढ़ते वजन को कंट्रोल कररने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं-

केले खाएं

विशेषज्ञों की मानें तो केला न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि यह मेलाटोनिन के उत्सर्जन में अहम भूमिका निभाता है। मेलाटोनिन नींद का कारक माना जाता है। केले में फाइबर, विटामिन, मिनरल पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। फाइबर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कारगर होता है। आप केला स्मूदी बना सकते हैं। इसमें अखरोट और बादाम मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

अंडे खाएं

अंडे में विटामिन बी2, डी, बी12, जिंक, आयरन, कॉपर और प्रोटीन पाए जाते हैं। अंडे के प्रोटीन में एमिनो एसिड के आवश्यक सभी नौ तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप अंडे को उबालकर फ्रिज में रख सकते हैं। रात में अंडे को स्नैक रूप में सेवन कर सकते हैं। विशेषज्ञ हमेशा बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं।

किवी खाएं

किवी में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सेरोटोनिन का प्राकृतिक स्त्रोत है। इसके सेवन से शरीर में सेरोटोनिन बूस्ट होता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है और मन तृप्त होता है। रात में किवी सैंडविच ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा, किवी चिप्स भी सेवन कर सकते हैं। एक चीज का ध्यान रखें कि हमेशा ताजे किवी का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी