Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Weight Loss Tips हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बेरीज में जीरो कैलोरी होती है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग अपनी डाइट में बेरीज को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:53 PM (IST)
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बेरीज में जीरो कैलोरी होती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। साथ ही कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी बर्न करें। इसके अलावा, खानपान में सुधार और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। खासकर जंक फूड से परहेज अनिवार्य है। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो गलत खानपान और खराब दिनचर्या के चलते वजन बढ़ने लगता है। इसके बावजूद लोग फास्ट फ़ूड से परहेज नहीं करते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल या कम करना चाहते हैं, तो डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें-

बेरीज खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बेरीज में जीरो कैलोरी होती है। इसके लिए मोटापे से परेशान लोग अपनी डाइट में बेरीज को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही आप डाइट में गाजर को भी शामिल कर सकते हैं। 128 ग्राम गाजर में केवल 53 कैलोरी होती है।

ब्रोकली खाएं

इसमें फाइबर, विटामिन-ए, बी सी, इ और के प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, 100 ग्राम ब्रोकली में केवल 34 कैलोरी होती है। इसके लिए ब्रोकली सेहत के लिए दवा समान है। अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें।

खीरा खाएं

डॉक्टर्स हमेशा डाइट में खीरा शामिल करने की सलाह देते हैं। आप खीरे को सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सब्जी का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। खीरे में तकरीबन 96 फीसदी पानी होता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।

फावा बीन्स खाएं

यह मटर की प्रजति से सबंध रखने वाली हरे रंग की सब्जी होती है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-सी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। यह पेट से लेकर ह्रदय के लिए फायदेमंद साबित होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी