Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना डाइट में शामिल करें यह नॉन वेज सलाद

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लो कैलोरी और प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए चिकन सलाद बेहतर विकल्प है। चिकन प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके सेवन से प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:43 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना डाइट में शामिल करें यह नॉन वेज सलाद
डॉक्टर्स हमेशा डाइट में हेल्दी फैट युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: कोरोना महामारी के दौरान वजन बढ़ने यानी मोटापा की समस्या बढ़ी है। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लिए लंबे समय तक लॉकडाउन लगा था। इस दौरान लोग अपने घरों में रहने को मजबूर थे और घर से ही काम कर रहे थे। इससे लोगों की जीवनशैली, खानपान और रहन-सहन पर व्यापक असर पड़ा है। इन कारणों के चलते मोटापा के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। अगर आप भी मोटापा से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कम या कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना डाइट में यह नॉन वेज सलाद जरूर शामिल करें। इस नॉन वेज सलाद का नाम चिकन सलाद है। आइए, इसके फायदे को विस्तार से जानते हैं-

प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लो कैलोरी और प्रोटीन रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए चिकन सलाद बेहतर विकल्प है। चिकन प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके सेवन से Protein Deficiency Disease यानी प्रोटीन की कमी से होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसके लिए मोटापा से निजात पाने के लिए रोजाना चिकन सलाद का सेवन कर सकते हैं।

वेट लॉस में मददगार

हेल्थ एक्सपर्ट्स भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में चिकन सलाद शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। अक्सर मोटापा के मरीजों को डाइट में कैलोरी कम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चिकन सलाद का सेवन जरूर करें।

हार्ट डिजीज का खतरा होता है कम

डॉक्टर्स हमेशा डाइट में हेल्दी फैट युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल और नियमित रहता है। साथ ही ह्रदय भी स्वस्थ रहता है। चिकन सलाद में हेल्दी फैट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे मोटापा और कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है।

मसल्स और हड्डियां होती हैं मजबूत

एक प्लेट चिकन सलाद में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-के समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मसल्स और हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए चिकन सलाद सेहत के लिए दवा समान है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी