Weight Loss Tips: वजन कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं दूध से बनी यह चाय

Weight Loss Tips डॉक्टर भी मिल्क टी से परहेज करने की सलाह देते हैं। दूध के सेवन से एक्स्ट्रा कैलोरी गेन होता है। इससे शरीर में वसा बढ़ने का डर रहता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए मिल्क टी बिल्कुल सही नहीं है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:31 PM (IST)
Weight Loss Tips: वजन कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं दूध से बनी यह चाय
वजन कम करने वाले लोगों के लिए मिल्क टी बिल्कुल सही नहीं है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: जब बात वजन कम करने की होती है, तो मस्तिष्क में ब्लैक टी, ग्रीन टी, ओलोंग टी और हर्बल टी की याद आ जाती हैं। वहीं, लोग मिल्क टी से दूरी बना लेते हैं। डॉक्टर भी मिल्क टी से परहेज करने की सलाह देते हैं। दूध के सेवन से एक्स्ट्रा कैलोरी गेन होता है। इससे शरीर में वसा बढ़ने का डर रहता है। वजन कम करने वाले लोगों के लिए मिल्क टी बिल्कुल सही नहीं है। मोटापा एक आनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो रोजाना दूध से बनी इस चाय का सेवन कर सकते हैं-

सामग्री:

-2 कप पानी

-1 चम्मच कोको पाउडर

-1/2 चम्मच चाय की पत्ती

-अदरक का छोटा टुकड़ा

-दालचीनी का छोटा टुकड़ा

-1/2 चम्मच गुड़

-2-3 चम्मच दूध

-इलायची

कैसे बनाई जाती है यह चाय

एक पैन में 2 कप पानी, अदरक और दालचीनी को कुछ देर तक उबालें। इसके बाद चाय पत्ती, दूध गुड़ और कोको पाउडर डालकर कुछ पल तक उबालें। आपकी चाय बनकर तैयार है। दिनभर में दो कप चाय पी सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है यह चाय

लोग नार्मल चाय पानी कम, दूध ज्यादा डालकर बनाते हैं। जब आप वजन घटाना चाहते हैं, तो नार्मल चाय का सेवन बिल्कुल न करें। दूध वाली चाय में शुगर अधिक होती है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरीज गेन होती है। इसके बदले में गुड़ के सेवन से कैलोरीज गेन नहीं होती है। साथ ही चाय में विभिन्न प्रकार के मसाले के चलते यह चाय सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है।

कब पिएं चाय

कभी भी खाली पेट और खाना खाने से पहले चाय न पिएं। अदरक और दालचीनी मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही फैट बर्न जल्दी से होता है। कोको पाउडर में फाइटोन्यूट्रीयंट्स अधिक  लेकिन फैट और शुगर कम मात्रा में पाए जाते हैं। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि कोको मेटाबॉलिज़्म को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभाता है। दूध भूख को बढ़ाती है। वहीं गुड़ फैट को तेजी से बर्न करता है। इसके लिए वजन घटाने में यह फायदेमंद साबित हो सकती है।

chat bot
आपका साथी