Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो रोजाना फॉलो करें ये आसान टिप्स

Weight Loss Tips जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने से पहले कॉफी पीने की सलाह देते हैं। इससे वर्कआउट के दौरान मूड स्विंग करता है। साथ ही बार-बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। कॉफी से कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 07:56 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो रोजाना फॉलो करें ये आसान टिप्स
जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने से पहले कॉफी पीने की सलाह देते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आधुनिक समय में लोग खराब दिनचर्या, अनुचित आहार और तनाव की वजह से कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इनमें एक मोटापा है। मोटापा से निजात पाने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ती है। विशेषज्ञों की मानें तो एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कम अथवा नियंत्रित करना आसान नहीं होता है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज बर्न करनी चाहिए। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं। इन्हें फॉलो करने से बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं-

अजवाइन-जीरा चाय है परफेक्ट  

बढ़ते वजन को कम अथवा नियंत्रित करने के लिए अजवाइन-जीरा चाय फायदेमंद साबित होती है। इस चाय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे सुबह में खाली पेट सेवन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में 25 ग्राम अजवाइन भिगोकर रख दें। अगली सुबह पानी पी जाएं और अजवाइन को चबाकर खा जाएं। इसके नियमित सेवन से आपको बहुत जल्द असर दिख सकता है।

वर्कआउट से पहले कॉफी पिएं

जिम ट्रेनर हमेशा वर्कआउट करने से पहले कॉफी पीने की सलाह देते हैं। इससे  वर्कआउट के दौरान मूड स्विंग करता है। साथ ही बार-बार खाने की आदत से भी छुटकारा मिलता है। कॉफी से कैलोरी बर्न होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

खाना खाने से पहले पानी पिएं

विशेषज्ञों की मानें तो खाना खाने से पहले एक गिलास पानी पीना वजन घटाने में वरदान साबित होता है। ऐसा आप हर मील के साथ कर सकते हैं। इससे भूख कम जाती है। साथ ही कैलोरीज भी बर्न होती है।

खाली पेट चाय न पिएं

अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो इस आदत में बदलाव की जरूरत है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और पॉलीफिनोल पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रिक एसिड को बढ़ावा देते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है।

सुबह में इन चीजों को खाने से करें परहेज

सुबह के समय जूस न पिएं। इससे शरीर को अतिरिक्त कैलोरी मिलती है। खासकर बनाना शेक का बिल्कुल सेवन न करें। विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में 105 कैलोरी होती है। इसके साथ ही मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें। यह वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। जबकि इनमें कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी