Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें 1500 Calorie Diet Plan

जानकारों की मानें तो 1500 कैलोरी डाइट प्लान में व्यक्ति को रोजाना 1500 कैलोरी लेने की सलाह दी जाती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में 1500 कैलोरी डाइट प्लान कारगर साबित होता है। इस डाइट चार्ट में खाने की खपत को सीमित किया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:28 PM (IST)
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो फॉलो करें 1500 Calorie Diet Plan
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में 1500 कैलोरी डाइट प्लान कारगर साबित होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से निजात पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग डाइटिंग का तो कुछ लोग वर्क आउट का सहारा लेते हैं। इसके लिए कई प्रकार की डाइटिंग प्रचलन में हैं। इनमें एक 1500 Calorie Diet Plan है। विशेषज्ञों की मानें तो जंक फ़ूड का अत्यधिक सेवन के चलते वजन तेजी से बढ़ने लगता है। खासकर कोरोना काल में घरों में रहने के चलते लोगों में मोटापा की शिकायत बढ़ी है। इसके लिए जरूरी है कि जंक फ़ूड से परहेज और रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो 1500 Calorie Diet Plan का सहारा ले सकते हैं। कई शोध में दावा किया गया है कि 1500 कैलोरी डाइट प्लान को फॉलो करने से बढ़ते वजन को कम अथवा कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

1500 Calorie Diet Plan क्या है

जानकारों की मानें तो 1500 कैलोरी डाइट प्लान में व्यक्ति को रोजाना 1500 कैलोरी लेने की सलाह दी जाती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में 1500 कैलोरी डाइट प्लान कारगर साबित होता है। इस डाइट चार्ट में खाने की खपत को सीमित किया जाता है। हालांकि, यह अहम है कि कैलोरी काउंट जरूर करें।

क्या कहती है शोध

National Health Services (NHS) की एक रिपोर्ट में पुरुषों को प्रतिदिन 2000 कैलोरी और महिलाओं को 2500 कैलोरी लेने की सलाह दी गई है।

1500 कैलोरी डाइट प्लान में क्या खाएं

अगर आप 1500 कैलोरी डाइट प्लान फॉलो करते हैं, तो डाइट पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए डाइट में पालक, केल, मशरूम, आलू, शकरकंद, मटर आदि चीजों का जरूर शामिल करें।

-एवोकाडो, नारियल तेल, नट्स, क्विनोआ, ओट्स, बार्ली, सीफ़ूड, बेरीज, केला, संतरा, सोया मिल्क (सोयाबीन का दूध) चिकन और अंडे का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, प्रतिदिन 1500 कैलोरी से अधिक सेवन न करें।

नाश्ता

1 व्हीट ब्रेड (70 किलो कैलोरी)

1/2 कप ओट्स (104 किलो कैलोरी)

1 कप दूध (102 किलो कैलोरी)

1 गिलास संतरे का जूस (78 कैलोरी)

1 कप कॉफी (5 किलो कैलोरी)

1 या आधा फल (30 किलो कैलोरी)

दोपहर का भोजन

2 व्हीट ब्रेड

एक बाउल चिकन (60 किलो कैलोरी)

टमाटर के 3 छोटे टुकड़े (10 किलो कैलोरी)

1 सेब (80 किलो कैलोरी)

1 बाउल पनीर की सब्जी

रात का खाना

रात के भोजन में आप रोटी, चिकन, दाल, अंडे आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, कैलोरी गेन पर पैनी नजर रखें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी