Weight Loss Tips: तेज़ी से वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में जरूर जोड़ें यह सब्जी

Weight Loss Tips विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शरीर में फाइबर की कमी होती है तो भूख अधिक लगती है और अधिक खाने से मोटापे पर असर पड़ता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 04:02 PM (IST)
Weight Loss Tips: तेज़ी से वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में जरूर जोड़ें यह सब्जी
Weight Loss Tips: तेज़ी से वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में जरूर जोड़ें यह सब्जी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: मोटापा एक सामान्य बीमारी है, जो गलत लाइफस्टाइल की देन है। इसके साथ ही यह आनुवांशिकी भी है। इसके लिए लोगों को अपने जीवनशैली और डाइट में बदलाव की जरूरत है। कई लोग ऐसे होते हैं, जो बढ़ते वजन को कम करने के लिए नियम तो बना लेते हैं, लेकिन फॉलो नहीं कर पाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो मोटापा एक दिन में गायब नहीं होता है। इसमें लंबा वक्त लगता है। इसके लिए पहले दिन से ही डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इस सब्जी को जरूर जोड़ें-

कुंदरू

इस सब्जी का नाम कुंदरू है, जिसे कुंदुरी भी कहा जाता है। यह एक लता है, जिसमें कुंदरू फलता है। इसकी सब्जी बनाई जाती है। यह सब्जी देश के सभी हिस्सों में पाई जाती है। इस सब्जी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके सेवन से न केवल वजन कम होता है, बल्कि मधुमेह और पथरी में भी फायदेमंद है।

वजन घटाने में है सहायक

इस सब्जी में फाइबर उच्च मात्रा में पाई जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर शरीर में फाइबर की कमी होती है, तो भूख अधिक लगती है और अधिक खाने से मोटापे पर असर पड़ता है। ऐसा कह सकते हैं कि वजन बढ़ता है। खासकर जंक फ़ूड खाने से कैलोरी गेन होती है। जबकि उसके अनुपात में कैलोरी बर्न नहीं होती है। साथ ही जंक फ़ूड जल्दी पचता नहीं है। इससे व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है।

अगर फाइबर संतुलित रहे, तो भूख कम लगती है। इससे आपको बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है, क्योंकि फाइबर के सेवन से पेट हमेशा भरा रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुंदरू को जोड़ सकते हैं। इसके सेवन से आपको भूख कम लगेगी। बढ़ते वजन को कम करने में कुंदरू सहायक हो सकती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी