Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें सोबा नूडल्स

सोबा नूडल्स एक जापानी डिश है। जापान में यह बेहद पॉपुलर है। धीरे-धीरे पूरी दुनिया इस डिश से वाकिफ हो रही है। हिंदी में सोबा को कुट्टू कहा जाता है। कुट्टू एक प्रकार का अनाज है जिसे पीसकर आटा तैयार किया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:27 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें सोबा नूडल्स
एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आजकल मोटापा आम समस्या बन गई है। एक रिपोर्ट की मानें तो हर चौथा व्यक्ति मोटापा से परेशान है। यह एक आनुवांशिकी बीमारी भी है। इसके अलावा, जंक फूड्स का अधिक से अधिक सेवन, खराब दिनचर्या का पालन, वर्कआउट न करना आदि कारणों से वजन बढ़ने लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक बार वजन बढ़ जाने के बाद कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। अगर आप भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो डाइट में सोबा नूडल्स को जरूर शामिल करें। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि सोबा नूडल्स के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सोबा नूडल्स क्या है

सोबा नूडल्स एक जापानी डिश है। जापान में यह बेहद पॉपुलर है। धीरे-धीरे पूरी दुनिया इस डिश से वाकिफ हो रही है। हिंदी में सोबा को कुट्टू कहा जाता है। कुट्टू एक प्रकार का अनाज है, जिसे पीसकर आटा तैयार किया जाता है। डॉक्टर्स भी बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कुट्टू के आटे का सेवन करने की सलाह देते हैं। कुट्टू के आटे से सोबा नूडल्स तैयार किया जाता है। जापान में सोबा नूडल्स का अधिक से अधिक सेवन किया जाता है। इसे वेज और नॉन वेज दोनों तरीके से बनाया जाता है। कुट्टू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कैसे हैं फायदेमंद सोबा नूडल्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सोबा नूडल्स में हेल्दी प्रोटीन पाया जाता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और मसल्स को मजबूत के लिए फायदेमंद साबित होता है। कुट्टू में Amino Acid Lysine पाया जाता है। साथ ही कुट्टू में Glycemic Index बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। कुट्टू न केवल मोटापा, बल्कि मधुमेह, सूजन, ह्रदय संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए सोबा नूडल्स बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में सोबा नूडल्स को शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी