Weight Gain Tips: दुबलेपन से हैं परेशान, तो रोजाना खाएं ये Super Food

Weight Gain Tips अगर आप जल्दी में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना रात में सोने से पहले अश्वगंधा और दूध का सेवन करें। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में दो चम्मच अश्वगंधा मिलाकर सेवन करें।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 08:29 PM (IST)
Weight Gain Tips: दुबलेपन से हैं परेशान, तो रोजाना खाएं ये Super Food
मोटापा और दुबलापन आनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी दर चलती रहती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Gain Tips: डाइट का सेहत से सीधा संबंध है। जरूरत से ज्यादा खाने पर वजन बढ़ने लगता है। वहीं, कम डाइट लेने से वजन घटने लगता है। दोनों परिस्थितियों में परेशानी होती है। कई लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कई लोग दुबलेपन से परेशान हैं। इसके लिए लोग कठिन मेहनत करते हैं। हालांकि, मोटापा और दुबलापन एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर चलती रहती है। इसके बावजूद अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इन उपायों को अपना सकते हैं। इनके सेवन से बड़ी तेजी में वजन बढ़ता है। आइए जानते हैं-

जौ का सेवन करें

रात में सोने से पहले दो मुठ्ठी जौ को भिगों दें। अगली सुबह इसके छिलके निकालकर दूध में उबाल लें। मानो जैसे आप खीर बना रहे हो। जब अच्छे से पक जाए तो इसमें स्वाद अनुसार चीनी डालें। इसके बाद कुछ देर तक ठंडा होने दें। फिर इसका  सेवन करें। आपको जल्द बेहतर असर दिखेगा।

घी और चीनी का सेवन

ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वजन बड़ी तेज़ी से बढ़ता है। इसके लिए रोजाना दिन और रात में खाना खाने से आधा घंटा पहले एक चम्मच घी और एक चम्मच चीनी को मिलाकर सेवन करें।

शहद और दूध का सेवन करें

रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। यह एक रामबाण दवा है, जिसके सेवन से वजन बढ़ने लगता है। आप चाहे तो इसमें किशमिश और अखरोट भी मिला सकते हैं।

अश्वगंधा और दूध का सेवन करें

अगर आप जल्दी में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना रात में सोने से पहले अश्वगंधा और दूध का सेवन करें। इसके सेवन से आपको जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में दो चम्मच अश्वगंधा मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो इसमें खजूर और किशमिश भी मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी