Weight Gain Tips: तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दिन में इस समय जरूर सोएं

एक शोध में यह बताया गया है कि कम सोने या अधिक सोने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिक सोने से वजन बढ़ता है। वहीं कम सोने से व्यक्ति में तनाव चिड़चिड़ापन और सुस्ती देखा गया है। जबकि दिन में दोपहर के समय सोने से वजन बढ़ता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:23 PM (IST)
Weight Gain Tips: तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दिन में इस समय जरूर सोएं
विशेषज्ञों हमेशा वजन बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Gain Tips: खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कुछ लोग मोटापा तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। यह आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। जिस तरह एक बार वजन बढ़ जाए, तो कड़ी मशक्कत के बाद वजन नियंत्रित होता है। उसी तरह दुबले-पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना टेढ़ी खीर साबित होता है। लोग वजन बढ़ाने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। कुछ लोग ऐसा सोचते हैं कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है। ऐसा बिल्कुल नहीं है, महज चार बार खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि डाइट में कैलोरी बेहद जरूरी है। इसके लिए रोजाना उन चीज़ों को जरूर खाएं, जिनमें कैलोरी सबसे अधिक रहती है। हालांकि, अनुशासन में कमी के चलते कुछ लोगों को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाती है।

विशेषज्ञों हमेशा वजन बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दिन में इस समय जरूर सोएं। कई शोध में इस विषय पर गंभीरता से विचार किया गया। इसमें शोधकर्ताओं को बड़ी सफलता मिली। इन शोधों में दुबलेपन से शिकार लोगों को दिन के समय सोने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं-

todaysdietitian.com पर छपी एक शोध में यह बताया गया है कि कम सोने या अधिक सोने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अधिक सोने से वजन बढ़ता है। वहीं, कम सोने से व्यक्ति में तनाव, चिड़चिड़ापन और सुस्ती देखा गया है। जबकि, दिन में दोपहर के समय सोने से वजन बढ़ता है। इसके लिए दुबलेपन से पीड़ित लोगों को रोजाना दोपहर के समय जरूर सोना चाहिए। इस शोध की मानें तो दुबलेपन को रोजाना कम से कम 8 से 10 घंटे सोना चाहिए। इसके लिए रात के समय 8 घंटे और दोपहर के समय 2 घंटे जरूर सोएं।   

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी