Weigh Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना इतने कप पिएं Oolong Tea

Weigh Loss Tips University of Tsukuba तत्वाधान में हुई है। इस शोध में पाया गया है कि एक दिन में महज दो कप चाय पीने से बढ़ते वजन को कम करने में सहायता मिलती है। यह चाय नींद में भी फैट बर्न करने में सक्षम है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:01 PM (IST)
Weigh Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना इतने कप पिएं Oolong Tea
एक दिन में महज दो कप चाय पीने से बढ़ते वजन को कम करने में सहायता मिलती है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weigh Loss Tips:  दुनियाभर में लोग दिन की शुरुआत चाय से करते हैं। चाय की सबसे अधिक खपत भारत में होती है। यहां लोग दिन में कई कप चाय पी जाते हैं। चाय कई प्रकार की होती हैं। आधुनिक समय में ग्रीन टी ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा, लोग कॉफी भी पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो चाय पीने की बहाने ढूंढते रहते हैं। जब भी उन्हें चाय पीने का मौका मिलता हैं, वे पीने से गुरेज नहीं करते हैं। अगर आप भी चाय पीने के आदी हैं और रोजाना दो-तीन कप चाय पी लेते हैं, तो अपनी चाय में बदलाव कर सकते हैं। इससे आप सेहतमंद रहने के साथ ही वजन भी कम कर सकते हैं। अक्सर मोटापा से पीड़ित लोग ग्रीन टी और कॉफी का सेवन कर सकते हैं। वहीं, बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए आप नार्मल चाय की जगह ओलोंग चाय (Oolong tea) पी सकते हैं। इस चाय के सेवन से कम समय में बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि ओलोंग चाय के बारे में शोध क्या कहती है-

ओलोंग चाय की बड़ी खासियत यह है कि इसके सेवन से नींद में भी फैट बर्न होता है। यह शोध जापान के University of Tsukuba तत्वाधान में हुई है। इस शोध में पाया गया है कि एक दिन में महज दो कप चाय पीने से बढ़ते वजन को कम करने में सहायता मिलती है। यह चाय नींद में भी फैट बर्न करने में सक्षम है।

अन्य चाय की तरह ओलोंग चाय में भी कैफीन पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज़्म में सुधार होता है। वहीं, हार्ट रेट भी बढ़ जाती है। साथ ही यह चाय फैट को तोड़ने में सहायक होती है। इसके अतिरिक्त researchgate.net पर छपी एक शोध में ओलोंग चाय को बेहतर बताया गया है। इस शोध में 6 हफ्ते तक रोजाना 8 ग्राम ओलोंग चाय पीने की सलाह दी गई है। इससे बढ़ते वजन को नियंत्रित अथवा कम करने में मदद मिलती है।  

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी