Weight Loss Tips: समर सीजन में वेट लॉस के लिए रोजाना खाली पेट पिएं Cucumber Water

Weight Loss Tips U.S.FOOD DRUG के डाइट चार्ट अनुसार 100 ग्राम खीरे में महज 10 कैलोरीज होती है। वहीं खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। इसके अलावा खीरे में फाइबर होता है जो वजन कम करने में मददगार होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 05:57 PM (IST)
Weight Loss Tips: समर सीजन में वेट लॉस के लिए रोजाना खाली पेट पिएं Cucumber Water
U.S.FOOD & DRUG के डाइट चार्ट अनुसार, 100 ग्राम खीरे में महज 10 कैलोरी होती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips:  आजकल लोग जंक फूड्स पर अधिक निर्भर हैं। इससे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो जंक फ़ूड खाने से वजन बड़ी तेजी से बढ़ने लगता है। साथ ही जंक फूड्स देर से पचता है। इससे अन्य  बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए जंक फ़ूड से परहेज करना चाहिए। हालांकि, मोटापा एक आनुवांशिकी रोग भी है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती रहती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना टेढ़ी खीर साबित होता है। इसके लिए कई प्रकार की डाइट प्लान ट्रेंडिंग में हैं लोग अपनी सुविधानुसार डाइट प्लान फॉलो करते हैं। अगर आप भी मोटापा से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना Cucumber Water पिएं। कई शोध में इसका खुलासा हुआ है कि बढ़ते वजन को Cucumber Water से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

खीरा

U.S.FOOD & DRUG के डाइट चार्ट अनुसार, 100 ग्राम खीरे में महज 10 कैलोरी होती है। वहीं, खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। इसके अलावा, खीरे में फाइबर होता है, जो वजन कम करने में मददगार होता है। डॉक्टर्स भी वजन कम करने के लिए फाइबर युक्त चीज़ों को खाने की सलाह देते हैं। एक शोध की मानें तो Cucumber Diet Plan फॉलो करने से महज 7 से 14 दिनों में 7 किलो वजन कम किया जा सकता है। इस डाइट प्लान में फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, चिकन, मछली खाने की सलाह दी जाती है।

खीरा पानी कैसे होता है फायदेमंद

खीरा में पाचन एंजाइम पाया जाता है, जिसे एरेप्सिन कहा जाता है। एरेप्सिन प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। यह एंटी-परजीवी के रूप में भी काम करता है, जो आंतों को साफ़ करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें फाइबर होता है। इसके सेवन से देर तक पेट भरा रहता है। साथ ही बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। खीरा का पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सीन बाहर निकल जाता है। इससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है।

कैसे बनाएं Cucumber Water

इसके लिए खीरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसे एक जार में पानी रखें। साथ ही इसमें आप आइस क्यूब (बर्फ का टुकड़ा) डाल सकते हैं। आप चाहे तो स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। खासकर सुबह में खाली पेट पानी पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी