एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोजाना करें गरुड़ासन, जानें क्या हैं इसके फायदे

यह योग का एक आसन है जिसमें गरुड़ की मुद्रा में योग किया जाता है। अंग्रेजी में इसे ईगल पोज़ भी कहा जाता है। इस योग को करने में शारीरिक संतुलन बेहद जरूरी है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 06:40 PM (IST)
एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोजाना करें गरुड़ासन, जानें क्या हैं इसके फायदे
एकाग्रता बढ़ाने के लिए रोजाना करें गरुड़ासन, जानें क्या हैं इसके फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती है। इसके लिए संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में योगासन को जरूर शामिल करें। आधुनिक समय में योग की महत्ता बहुत बढ़ गई है। योग करने के कई फायदे हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर अनुकल प्रभाव पड़ता है। योग के कई प्रकार हैं। इनमें एक गरुड़ासन है। इस योगासन के कई शारीरिक लाभ हैं। आइए जानते हैं कि गरुड़ासन क्या है, कैसे करें और इसके फायदे क्या हैं-

गरुड़ासन क्या है

यह योग का एक आसन है, जिसमें गरुड़ की मुद्रा में योग किया जाता है। अंग्रेजी में इसे ईगल पोज़ भी कहा जाता है। इस योग को करने में शारीरिक संतुलन बेहद जरूरी है। इसके लिए कठिन अभ्यास की जरूरत है।

गरुड़ासन कैसे करें

इस योग को करने के लिए सुबह में सूर्य की दिशा में मुखकर खड़े हो जाएं। अब सबसे पहले सूर्य को नमस्कार करें। इसके बाद अपने बाएं पैर को दाएं पैर के पीछे ले जाकर तलवे की मदद से जकड़ लें। जबकि अपने हाथों की कोहनियों को क्रॉस की मुद्रा में कर लें। ध्यान रहें कि बायां पैर दाहिने पैर के ऊपर रखें। जबकि बायां हाथ को दाहिने हाथ के ऊपर रखें। इस मुद्रा में अपनी क्षमता अनुसार रहें। उसके बाद पहली अवस्था में आ जाएं। इस योग को रोजाना कम से कम 10 बार जरूर करें।

गरुड़ासन के फायदे

गरुड़ासन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इस योग को करने से शरीर लचीला बनता है। शरीर में संतुलन बना रहता है। मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। जबकि इससे मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी