पाना चाहते हैं तेज दिमाग, तो रोज इतनी मात्रा में पिएं अनार जूस

क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार जो व्यक्ति रोजाना अनार के जूस का सेवन करता है उसके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन निम्न स्तर पर रहता है। ऐसे में अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं तो अनार के जूस का सेवन रोजाना करें।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 02:14 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 02:14 PM (IST)
पाना चाहते हैं तेज दिमाग, तो रोज इतनी मात्रा में पिएं अनार जूस
कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बेहद जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अनार एक वानस्पतिक फल है जो उष्णकटिबंधीय झेत्रों में पाया जाता है। भारत के सभी हिस्सों में अनार के पेड़ आसानी से देखने को मिल जाते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अधिक पाए जाते हैं। इसके फल लाल रंग के होते हैं, जिसमें सैकड़ों दाने होते हैं। ऐसा माना जाता है कि अनार की खोज रोम ने की है। उस समय रोम के लोग इसे सौ बीजों वाला सेब कहा करते थे। इसमें विटामिन-ए, सी, ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। अनार के सेवन से स्मरण शक्ति बढ़ती है और तनाव दूर होता है। आइए अनार के उन फायदों को जानते हैं, जिनसे आप वाकिफ नहीं हैं-

हड्डियां मजबूत होती हैं

अगर आप हड्डियों को मजबूत करने के लिए सप्लीमेंट ले रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अपने मसल्स को मजबूत करने के लिए अनार का सहारा ले सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां न केवल मजबूत होती है, बल्कि यह सुरक्षा कवच की तरह हड्डियों की रक्षा भी करता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में किसी भी सूजन से लड़ता है। सूजन से उपास्थि/कार्टिलेज और ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ जाता है। 

तनाव को दूर करता है

अनार शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में सक्षम है। यह मनोवैज्ञानिक विकार को भी दूर करने में सहायक होता है। क्वीन मार्गरेट यूनिवर्सिटी के एक शोध के अनुसार, जो व्यक्ति रोजाना अनार के जूस का सेवन करता है, उसके शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन निम्न स्तर पर रहता है। ऐसे में अगर आप तनाव से दूर रहना चाहते हैं, तो अनार के जूस का सेवन रोजाना करें।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर्स विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। विटामिन-सी एंटीबॉडीज को बूस्ट करता है। जबकि एंटीबाडीज बीमारियों से लड़कर शरीर की रक्षा करता है। ऐसे में आप अनार को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं।

पाचन तंत्र मजबूत होता है

इसमें फाइबर अधिक पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकता है। अतः कोरोना काल में तन और मन से स्वस्थ रहने के लिए रोजाना अनार का सेवन करें।

स्मरण शक्ति बढ़ती है

Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में छपी एक शोध के अनुसार, महज दो ग्राम अनार के जूस से स्मरण शक्ति को बढ़ाई जा सकती है। जबकि एक अन्य शोध में पाया गया कि 250 मिलीग्राम अनार जूस के सेवन स्मरण और देखने की शक्ति बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी