Walnuts For Diabetes:क्या डायबिटीज़ के प्रबंधन के लिए भीगे हुए अखरोट खाने चाहिए?

Walnuts For Diabetes नट्स और बीजों का सेवन शरीर के लिए सेहतमंद होने के साथ ये अच्छी त्वचा बाल वज़न को घटाने और मधुमेह के प्रबंधन में भी लाभदायक साबिक होते हैं। इनमें से एक है अखरोट जो शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 12:00 PM (IST)
Walnuts For Diabetes:क्या डायबिटीज़ के प्रबंधन के लिए भीगे हुए अखरोट खाने चाहिए?
ट्स और बीज, खाने की ऐसी चीज़ें हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Walnuts For Diabetes: एक अच्छी और हेल्दी डाइट बीमारियों को दूर रखने में मदद करती है। खासकर उन लोगों के लिए जो टाइप-2 डायबिटीज़ से पीड़ित हैं। यहां तक कि एक अच्छी डाइट डायबिटीज़ को नियंत्रित रखने में भी मदद करती है और साथ ही इस बीमारी से जुड़े जोखिमों को भी कम करती है। नट्स और बीज, खाने की ऐसी चीज़ें हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इन्हें खाने से पोषण के साथ-साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं।

नट्स और बीजों का सेवन शरीर के लिए सेहतमंद होने के साथ ये अच्छी त्वचा, बाल, वज़न को घटाने और मधुमेह के प्रबंधन में भी लाभदायक साबित होते हैं। इनमें से एक है अखरोट, जो शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।

टाइप-2 डायबिटीज़ के लिए भिगोए हुए अखरोट

कुछ लोगों का मानना है कि रोज़ाना भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से टाइप-2 मधुमेह के प्रबंधन में मदद मिल सकती है। डायबिटीज़ के मरीज़ों को अपनी डाइट में अखरोट ज़रूर शामिल करने चाहिए, क्योंकि वे फाइबर में भरपूर होते हैं। फाइबर को शरीर में रक्त शर्करा की रिहाई को कम करने के लिए जाना जाता है, जो चीनी के स्तर में अचानक बढ़त की संभावना को कम करता है। शरीर में चीनी की मात्रा का अचानक बढ़ना हानिकारक हो सकता है।

कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया कि अखरोट इंसुलिन के लिए प्रतिरोध बनाने में मदद कर सकता है, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है, और टाइप-2 मधुमेह विकसित होने के जोखिम को कम करता है।

क्या अखरोट को खाने से पहले भिगोना ज़रूरी है?

नट्स को खाने से पहले भिगोना, दुनिया के कई देशों में एक आम बात है, खासकर भारत में। ऐसा माना जाता है कि बादाम, अखरोट आदि में जो एन्ज़ाइम मौजूद होते हैं, उन्हें कच्चा पचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए उन्हें हमेशा भिगोकर ही खाया जाता है। 

अखरोट के फायदे शरीर में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के अलावा, अखरोट के और भी कई फायदे हैं। अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे स्वस्थ वसा में समृद्ध होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। अखरोट में प्राकृतिक तेल होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं। अखरोट सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

 Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। लेख में दिए गए उपायों को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।

chat bot
आपका साथी