कोराना काल में सर्दी-खांसी को जल्द ठीक करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइंस में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को घर पर भी मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इस समय सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। वहीं बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू का जोखिम बढ़ जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 09:44 AM (IST)
कोराना काल में सर्दी-खांसी को जल्द ठीक करने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
अगर सर्दी लग जाती है, तो नमक पानी का भांप सबसे उत्तम उपाय है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते संक्रमितों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी गाइडलाइंस में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लोगों को घर पर भी मास्क पहनने की सलाह दी गई है। इस समय सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। वहीं, बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और फ्लू का जोखिम बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सर्दी-खांसी होने पर चिंतित न हो, बल्कि घर पर रहकर इन आसन टिप्स को अपनाकर फ्लू से निजात पाएं। इन उपायों को अपनाने से सर्दी खांसी को शुरुआत में ही ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

नमक-पानी का भांप लें

अगर सर्दी लग जाती है, तो नमक पानी का भांप सबसे उत्तम उपाय है। यह सर्दी खांसी को दूर करने का अचूक उपाय है। इसके लिए आप एक बर्तन में पानी गर्म कर इसमें एक चम्मच नमक मिलाकर इसका भाप लें। इस दौरान आप अपने सिर को ढककर रखें। इस उपाय से बहुत जल्द आराम मिल सकता है।

हल्दी-दूध का सेवन करें

सर्दी-खांसी एक वायरल बीमारी है। इसके लिए एक ग्लास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच देशी घी एवं आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सेवन करें। दो से तीन दिन में सर्दी-खांसी ठीक हो जाएगी। खासकर रात में सोने से पहले हल्दी-दूध पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

विटामिन-सी का सेवन करें

डॉक्टर्स कोरोना वायरस से बचने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जब भी सर्दी लग जाए, तो विटामिन-सी का सेवन अधिक से अधिक करें।

काढ़ा का सेवन करें

काढ़ा सर्दी-खांसी और बुखार के लिए रामबाण उपाय है। प्राचीन समय से इसका उपयोग किया जाता रहा है। आधुनिक समय में डॉक्टर्स फ्लू और बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए  तुलसी के पत्ते, अदरक, काली मिर्च, शहद, सौंठ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पानी अधिक पिएं

ऐसा देखा जाता है कि सर्दी लगने पर प्यास नहीं लगती है। इसके बावजूद पानी अधिक से अधिक पिएं। डॉक्टर्स भी सर्दी में अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर हायड्रेट रहता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।  इसके लिए नारियल पानी का भी सेवन किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी