Weight Loss Tips: इन 5 आसान एक्सरसाइज से तेजी से घटेगा वजन,नहीं जाना पड़ेगा जिम !

Weight Loss Tips आजकल ऑफिस में नौ-नौ घंटे बैठकर वजन तेजी से बढ़ रहा है। उसके बाद रही-सही कसर आज का खान-पान पूरी कर देता है।

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 06:39 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 06:39 PM (IST)
Weight Loss Tips: इन 5 आसान एक्सरसाइज से तेजी से घटेगा वजन,नहीं जाना पड़ेगा जिम !
Weight Loss Tips: इन 5 आसान एक्सरसाइज से तेजी से घटेगा वजन,नहीं जाना पड़ेगा जिम !

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।  Weight Loss Tips: आजकल ऑफिस में नौ-नौ घंटे बैठकर वजन तेजी से बढ़ रहा है। उसके बाद रही-सही कसर आज का खान-पान पूरी कर देता है। हेल्दी डाइट नहीं होना और जंक फूड ज्यादा होने की वजह से भी वजन कंट्रोल में नहीं रहता। ऐसे में हम आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं, जो आप घर बैठे ही कर सकते हैं। इनके लिए आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है। बिना जिम में पैसा बहाए आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो एक्सरसाइज।

वॉर्मअप से करें शुरुआत

एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप जरूरी है। इसलिए पहले ये जरूर करें। ऐसा करके मांसपेशियों में गर्माहट आती है। ऐसा ना करने से आपकी मांसपेशियों में चोट आ सकती है। आप इसे अपने घर के काम करके वार्मअप कर सकते हैं। इसके बाद एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं।

स्क्वाट

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए स्क्वाट सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। स्क्वाट करके न केवल आपका फैट तेजी से कम होगा, बल्कि आप खुद को रिलैक्ड फील करेंगे। इसलिए इस एक्सरसाइज को अपने डेली रूटीन में शामिल करें।

पुशअप

पुशअप को लेकर आमतौर पर ये माना जाता है कि केवल लड़के ही कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है लड़किया भी ये एक्सरसाइज करती हैं। इस एक्सरसाइज से आपका फैट बर्न होता है। साथ-साथ ही आपकी बॉडी का ऊपरी भाग भी टोन होता है।

जंपिंग

जंपिंग ऐसी एक्सरसाइज है, जिसको करके भी आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं। इसके अलावा तेजी से जंपिंग जैक करने से आपकी मसल्‍स को टोन करने में हेल्‍प मिल सकती है, जिससे हिप्‍स, थाई, शोल्‍डर और आर्म्‍स को सही आकार दिया जा सकता है। साथ ही ये बचपन की भी याद दिलाती है।

बर्पी

बर्पी एक्सरसाइज से भी शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इसमें स्‍क्‍वाट, पुश-अप और जंपिंग जैक तीनों एक्‍सरसाइज की जाती हैं और ये तीनों एक्‍सरसाइज आपको एक ही सेट में करनी होती हैं। इनसेटांगों, बाहों और छाती की मांसपेशियों के लिए बहुत अच्छा अच्‍छा व्‍यायाम है। 

लेंजस

ये एक्‍सरसाइज शरीर के निचले हिस्से के लिए बहुत अच्छा है। खासतौर पर पैर, थाई और हिप के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए लोग ये एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी