Belly Fat Loss: पेट और उसके आसपास की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?

Belly Fat Loss जब बात आरती है वेट लॉस की तो पेट की चर्बी कम करना सबसे मुश्किल काम बन जाता है। अगर आप भी पेट की चर्बी को कम करना चाह रहे हैं तो आप इन 8 तीरकों को अपना सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:12 AM (IST)
Belly Fat Loss: पेट और उसके आसपास की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?
पेट और उसके आसपास की चर्बी कम करने के लिए क्या करें?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Belly Fat Loss: घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने और ख़राब लाइफस्टाइल का हमारे स्वास्थ्य पर तो बुरा असर पड़ता ही है, लेकिन इसका सबसे ज़्यादा असर हमारे पेट पर दिखाई देता है। आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनके पेट ने बेडौल आकार ले लिया है। अपने पेट की वजह से यह लोग तनाव का शिकार भी जाते हैं।

पेट और उसके आसपास फैट्स सबसे जल्दी जमा हो जाते हैं और जब बात आरती है वेट लॉस की तो पेट की चर्बी कम करना सबसे मुश्किल काम बन जाता है। अगर आप भी पेट की चर्बी को कम करना चाह रहे हैं, तो आप इन 8 तीरकों को अपना सकते हैं।

1. दौड़ लगाना

शरीर को चुस्त रखने के लिए दौड़ लगाना सबसे फायदेमंद हो सकता है। असल में, दौड़ लगाने से दिल अच्छे से काम कर पाता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम होती जाती है। शुरुआत कम दूरी और धीमी गति से करें। फिर धीरे-धीरे तेज़ी लाएं। इस तरह आप पेट की चर्बी को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।

2. तैराकी करना

कमर और पेट से फैट्स कम करने के लिए स्विमिंग भी एक अच्छा व्यायाम है। रोज़ाना स्विमिंग करने से शरीर में जमा अतिरिक्त वसा कम होने लगता है। तैराकी से न सिर्फ वज़न कम होता है, बल्कि शरीर भी अच्छे शेप में आ जाता है।

3. साइकिलिंग

पेट कम करने के लिए साइकिलिंग भी मददगार साबित होती है। इसे सबसे आसान कार्डियो एक्सरसाइज़ माना जाता है। इससे पेट के साथ पैरों और जांघों की अच्छी एक्सरसाइज़ हो जाती है। साथ ही इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी व कैलोरी भी कम हो सकती है।

4. वेट ट्रेनिंग

पेट की चर्बी कम करने के लिए वेट ट्रेनिंग भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, इसे करने के लिए आपको एक ट्रेनर की ज़रूरत पड़ेगी। वज़न उठाने वाले व्यायाम करने से न सिर्फ शरीर को आकर्षक शेप मिलती है, बल्कि फैट्स भी तेज़ी से बर्न होते हैं।

5. कार्डियो एक्सरसाइज़

पेट और उसके आसपास की चर्बी घटाने के लिए सबसे आसान है कार्डियो एक्सरसाइज़। इसके लिए आप सिट-अप्स कर सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट की बल्कि शरीर के अन्य हिस्से का फैट भी कम होता है।

6. प्लैंक

पेट को कम करने के लिए प्लैंक्स भी कारगर साबित होते हैं। इसे करना भी आसान है। प्लैंक्स करने से चर्बी तो कम होती ही है, साथ ही शरीर का संतुलन भी बेहतर होता है। इसकी शुरुआत 30 सेकेंड से कर सकते हैं और धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।

7. क्रंचेज़

एब्स बनाने और पेट कम करने की कसरत के रूप में क्रंच बेहद लोकप्रिय है। इसकी मदद से पेट की चर्बी कम की जा सकती है। इसके लिए सबसे पहले पीठ के बल मैट पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें। अब अपनी कोहनियों को मोड़कर गर्दन के पीछे रख लें। फिर सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। इसके बाद सांस छोड़ते हुए वापस नीचे लेट जाएं।

8. सीढ़ियां चढ़ना

सीढ़ियां चढ़ना और उतरना भी एक तरह का कार्डियो वर्कआउट है। इसे कहीं भी किया जा सकता है और यह पेट की चर्बी घटाने के लिए अच्छा व्यायाम है। इसके लिए रोज़ाना सुबह-शाम करीब 10 मिनट घर की सीढ़ियां चढ़ें और उतरें। कहीं बाहर भी लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें ताकि कमर और पेट तेज़ी से कम हो।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। स्ट्रॉबेरीज़ को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।

chat bot
आपका साथी