हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह ड्रिंक

टमाटर में अल्फा बीटा ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। जबकि लाइकोपीन में अन्य कैरोटेनॉयड्स की तुलना में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन में कमी आती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 03:42 PM (IST) Updated:Mon, 15 Mar 2021 03:42 PM (IST)
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह ड्रिंक
हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में हाइपरटेंशन एक आम समस्या हो गई हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण तनाव और अनियंत्रित खानपान हैं। इसके अलावा, खराब दिनचर्या भी हाइपरटेंशन को बढ़ावा देता है। विशेषज्ञों की मानें तो धमनियों में रक्त के दबाव बढ़ने से हाइपरटेंशन की बीमारी होती है। आमतौर पर हाइपरटेंशन को हाई ब्लड प्रेशर भी कहा जाता है। हिंदी में हाइपरटेंशन को उच्च रक्तचाप कहा जाता है। इस स्थिति में धमनियों में रक्त के प्रभाव को संतुलित बनाए रखने के लिए हृदय को अधिक कार्य करने की आवश्यकता पड़ती है। 30 वर्ष के बाद किसी भी व्यक्ति को हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है। इसके लिए 30 वर्ष की आयु के स्त्री-पुरूष दोनों को नियमित अंतराल पर हाइपरटेंशन की जांच करानी चाहिए। हाइपरटेंशन से शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं। हालांकि, दिल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी हाइपरटेंशन के मरीज हैं और हाइपरटेंशन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो रोजाना टमाटर का जूस जरूर पिएं। आइए, इसके फायदे को जानते हैं-

टमाटर

टमाटर में अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। जबकि, लाइकोपीन में अन्य कैरोटेनॉयड्स की तुलना में सबसे अधिक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन में कमी आती है। विशेषज्ञ का कहना है कि टमाटर में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ट्यूमर और कैंसर के जोखिम को कर सकते हैं। टमाटर में विटामिन-ए, सी और इ पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर के विभिन्न अंगों को सुचारू रूप से काम करने में सहयोग करते हैं। इनसे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। टमाटर मेडिटेरेनियन डाइट का अहम हिस्सा होता है, जो दिल के लिए सबसे उत्तम आहार है। एक शोध के अनुसार, किसी अन्य आहार के साथ टमाटर के सेवन से कैरोटेनॉयड्स का अवशोषण 15 गुना अधिक बढ़ जाता है। आप इसके लिए टमाटर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके सेवन से हाइपरटेंशन में भी आराम मिलता है।

हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। कई मामले में हाइपरटेंशन के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है।  ज्यादातर मामलों में यह अनियंत्रित रहता है और खतरनाक स्तर तक पहुंचने पर लोगों को पता चलता है। हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना बिना नमक के टमाटर जूस का सेवन करना चाहिए। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि टमाटर हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में सक्षम है। टमाटर का रस न केवल रक्तचाप को कम कर सकता है, बल्कि हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी