कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना खाएं इतने लौंग

दशकों से दादी-नानी लौंग को दवा मानती हैं और सामान्य परेशानियों में लौंग का यूज करती हैं। इसमें विटामिन-ई विटामिन-सी फोलेट राइबोफ्लेविन विटामिन-ए थायमिन विटामिन-डी ओमेगा-डी फैटी एसिड एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है जो सेहत के लिए गुणकारी होते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:10 PM (IST)
कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए रोजाना खाएं इतने लौंग
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कील-मुहांसों को दूर करने में सहायक होते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके चलते देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं, कई राज्यों में नाईट कर्फ्यू और मिनी लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके अलावा, बदलते मौसम में फ्लू का जोखिम बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन-सी फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। साथ ही रोजाना काढ़ा (हल्दी, अदरक, काली मिर्च, दालचीनी) का सेवन करें। इसके अलावा, आप इम्युनिटी मजबबूत करने के लिए लौंग का सेवन कर सकते हैं। आइए, इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं-

लौंग क्या है

आयुर्वेद में लौंग को औषधि माना जाता है। वहीं, किचन में इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है। दशकों से दादी-नानी लौंग को दवा मानती हैं और सामान्य परेशानियों में लौंग का यूज करती हैं। इसमें विटामिन-ई, विटामिन-सी, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन-ए, थायमिन, विटामिन-डी, ओमेगा-डी फैटी एसिड, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। इसके सेवन से पार्किसन का जोखिम कम हो जाता है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। एक शोध की मानें तो बेरिज की तुलना में लौंग के तेल में 400 गुना अधिक एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

कैसे करें सेवन

-विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना चाहिए। इसके लिए रोजाना लौंग का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ दो लौंग का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की जरूर सलाह लें। 

-इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट संबंधी विकार सभी दूर हो जाते हैं।

-लौंग में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कील-मुहांसों को दूर करने में सहायक होते हैं।

-रात में सोने से पहले लौंग के सेवन से दांतों की समस्या दूर हो जाती है। इसे दांत (दर्द वाले दांत) के नीचे रखने से दर्द में आराम मिलता है।

-लौंग गले की खराश दूर करने में सक्षम है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी