धूप और बढ़े हुए तापमान की वजह से लू लगने का खतरे को कम करते हैं ये घरेलू नुस्खे

मई जून में चिलचिलाती धूप और बढ़े हुए तापमान की वजह से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यहां दिए जा रहे घरेलू नुस्खे लू से बचाव में आपकी मदद कर सकते हैं। कैसे? जानिए यहां।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 08:33 AM (IST)
धूप और बढ़े हुए तापमान की वजह से लू लगने का खतरे को कम करते हैं ये घरेलू नुस्खे
चिलचिलाती धूप से बेहद परेशान एक महिला

गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू लगने के केसेज भी बढ़ जाते हैं। इससे बचाव में यहां दिए जा रहे घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं। आजमाकर देखिए। इसके साथ ही कैसे मालूम करें कि लू लग गई है मतलब इसके लक्षण साथ ही डाइट में किए जाने वाले कुछ बदलावों के बारे में भी जानेंगे।

लू लगने के लक्षण

आंखों में जलन, जी मिचलाना, उल्टी आना, थकान महसूस होना, चक्कर आना, शरीर में ऐंठन, सांस लेने में दिक्कत होना लू लगने के प्रमुख लक्षण हैं।

लू से बचने के घरेलू उपाय

1. प्याज के अर्क में शहद मिलाकर चाटने से लू से बचाव होता है।

2. प्याज को आंच पर भूनने के बाद पीस लें। इसमें मिश्री और जीरा पाउडर मिलाकर लंच में खाएं। लू लगने का खतरा कम होगा।

3. इमली के 10-12 दाने आधे घंटे तक पानी में भिगोएं। फिर बीज निकालकर उसमें चीनी मिलाएं। और धीरे-धीरे सिप करके पिएं। लू से बचाव में मदद मिलेगी।

4. रोज दोनों वक्त खाना खाने से पहले बेल का शर्बत पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है,  जिससे लू नहीं लगती।

5. पैरों के तलवों में कच्ची लौकी के पेस्ट से मालिश करने से भी फायदा पहुंचता  है।

6. गर्मियों में रोज आम का पना पीने से लू नहीं लगती। यह लू से बचने का सबसे कारगर उपाय है।

7. ताजी धनिया पत्तियों को अच्छी तरह धोकर कूट लें। फिर इन्हें ठंडे पानी में मिलाएं और दस मिनट बाद पानी को छान लें। इस पानी में स्वादानुसार चीनी मिलाएं। और धीरे-धीरे सिप करके पिएं। लू से बचाव होगा।

8. खाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाने से लू लगने का खतरा कम होता है।

9. दिन में दो-तीन बार पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से भी लू से बचाव होता है।

10.  नियमित नारियल पानी, मौसमी फलों का जूस, शिकंजी, गन्ने का रस, सत्तू का शरबत, छाछ आदि पीने से भी लू से बचाव होता है।

11. जौ के आटे में प्याज का पेस्ट मिलाकर शरीर पर लगाने से भी लू से राहत मिलती है। लू से लड़ने के लिए पैरों के तलवों की कच्चे आम के पेस्ट से मालिश करनी चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में हल्का खाना खाएं। बहुत। खट्टी-तीखी चीज़ों का सेवन न करें। रोज खाने में कच्चा प्याज खाएं।

अधिक से अधिक पानी पीएं और घर। से बाहर निकलते समय अपने साथ। पानी की बोतल जरूर रखें। ठंडी जगह से निकलकर अचानक धूप में न जाएं।

(डॉ. एच पी भाराथी, डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर, जिंदल नेचरक्योर इंस्टिट्यूट, बेंगलुरु से बातचीत पर आधारित)

डिस्क्लेमरः कई बार घरेलू नुस्खे आजमाने के बाद भी आराम नहीं पहुंचता। इसलिए लू लगने पर चिकित्सक से संपर्क करें। किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित ये नुस्खे आजमाने से पहले चिकित्सक से सलाह लेना न भूलें।

Pic credit- freepik

chat bot
आपका साथी