शरीर में ये बदलाव डायबिटीज के हैं लक्षण, ऐसे करें बचाव

जब रक्त में शर्करा स्तर अधिक रहता है तो किडनी रक्त शोधन का कार्य करना बंद कर देता है। इससे यूरिन में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है। इसके चलते पीड़ित व्यक्ति को बार बार पेशाब आता है। इसके अलावा यह जीवाणु संक्रमण के कारण भी हो सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:16 AM (IST)
शरीर में ये बदलाव डायबिटीज के हैं लक्षण, ऐसे करें बचाव
डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में आंखों से कम दिखने लगता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार हो जाने पर ज़िंदगी भर साथ रहती है। इस बीमारी में ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। विशेषज्ञों की मानें तो रक्त में शुगर लेवल उच्च रहने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे किडनी, लिवर, मस्तिष्क समेत शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होते हैं। डायबिटीज होने की मुख्य वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, ऐसे कई लक्षण हैं, जो मधुमेह के संकेत है। ऐसी स्थिति में लापरवाही बिल्कुल न बरतें और तत्काल नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करें। आइए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

बार-बार पेशाब आना

जब रक्त में शर्करा स्तर अधिक रहता है, तो किडनी रक्त शोधन का कार्य करना बंद कर देता है। इससे यूरिन में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है। इसके चलते पीड़ित व्यक्ति को बार बार पेशाब आता है। इसके अलावा, यह जीवाणु संक्रमण के कारण भी हो सकता है। बार-बार टॉयलेट का यूज करना डायबिटीज के संकेत हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

अचानक वजन कम होना

अगर अचानक तेजी से वजन घटने लगे, तो यह डायबिटीज के प्राथमिक संकेत है। इस स्थिति में शरीर शर्करा का इस्तेमाल नहीं कर पाता है। इसके चलते उर्जा का कार्य शरीर में जमा एक्सट्रा फैट से होता है। इससे वजन तेजी से घटने लगता है। अगर आपका वजन बिना कोशिश के घटने लगा है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों का धुंधलापन

डायबिटीज के शुरूआती लक्षणों में आंखों से कम दिखने लगता है। विशेषज्ञों की मानें तो मधुमेह से आंखों की रोशनी गायब हो जाती है। ऐसी स्थिति में बिना समय समय बर्बाद कर ब्लड और आइज टेस्ट कराएं।

अधिक थकान होना

रक्त में शर्करा अधिक रहने से थकान अधिक होने लगती है। व्यक्ति थोड़ा सा काम कर थक जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति की त्वचा सूखने लगती है।

त्वचा में बदलाव

विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज होने पर त्वचा में विशेष बदलाव होने लगता है। इसे कई नामों से जाना जाता है। इस स्थिति को Borderline diabetes कहा जाता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी