Eggs In Summer: क्या गर्मी में अंडे खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? जानिए सच्चाई

Eggs In Summer अंडा एक ऐसा सुपर फूड है जो पौषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे में प्रोटीन कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। सेहत के विकास में सहायक है अंडा लेकिन इसका सीमित सेवन करें।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 01:22 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 01:22 PM (IST)
Eggs In Summer: क्या गर्मी में अंडे खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? जानिए सच्चाई
अंडे में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अंडे खाना सभी को पसंद हैं। अंडे की गिनती नॉनवेज फूड्स में की जाती है, जो लोग नॉन वेज का सेवन नहीं करते, वो भी अंडे खाना पसंद करते हैं। पारा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में खाने की इच्छा कम और ठंडा पीने की ज्यादा होती है। कुछ लोगों का मानना है कि गर्मी में अंडा खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है। लेकिन आप जानते हैं कि अंडा एक ऐसा सुपर फूड है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे में प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी है। अंडे में मौजूद प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है और वहीं कैल्‍शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। पोषक तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है अंडा, लेकिन इसके बावजूद यह सवाल बना रहता है कि इस भयंकर गर्मी में इन्हें खाना चाहिए या नहीं? 

गर्मियों में अंडे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है क्या?

गर्मियों के मौसम में अंडे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, यह धारणा पूरी तरह से गलत है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि अंडे सेहत के लिए हमेशा सुपरफूड हैं। गर्मियों में अंडे खाना पूरी तरह से सुरक्षित हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। नाश्ते में अंडे का सेवन करने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक रहते हैं। गर्मी में आप दिन में 2 अंडे तक खा सकते हैं, इससे अधिक खाएंगे तो बॉडी में गर्मी बढ़ सकती है।

अंडा खाने के फायदे

वज़न कंट्रोल रखता है अंडा:

अंडा खाने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप ज्यादा नहीं खाते तो आपका वज़न कंट्रोल रहता है।

हड्डियों को मज़बूत करता है अंडा:

अंडे में मौजूद विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता है। विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण के लिए आवश्यक है, ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में अंडा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

स्किन और बालों के लिए है जरूरी:

अंडे का सेवन करने से स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। इसमें मौजूद सल्फर और एमिनो एसिड स्वस्थ विकास को बढ़ावा देता है।

आंखों के लिए है जरूरी:

अंडे के सेवन से आंखों की रोशनी अच्छी होती है। इसमें ल्यूटीन और जेक्साथीन जैसे एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

chat bot
आपका साथी