Pregnancy Morning Sickness: प्रेग्नेंसी में हो रही है मॉर्निंग सिकनेस, तो आज़माएं ये 5 तरीके

Pregnancy Morning Sickness मतली या मॉर्निंग सिकनेस के पीछे हार्मोनल बदलाव मूड स्विंग्‍स और थकान वजह हो सकती हैं। इससे घबराएं नहीं बल्कि इसका उपाय कराएं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 04:46 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 05:53 PM (IST)
Pregnancy Morning Sickness: प्रेग्नेंसी में हो रही है मॉर्निंग सिकनेस, तो आज़माएं ये 5 तरीके
Pregnancy Morning Sickness: प्रेग्नेंसी में हो रही है मॉर्निंग सिकनेस, तो आज़माएं ये 5 तरीके

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Morning Sickness: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में जी मतलाना और उल्‍टी सामान्‍य लक्षण हैं। कई महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के पहले महीने से लेकर अगले तीन महीनों तक उल्‍टी या मतली की शिकायत होती है। उन्हें खाना देख कर भी उल्टी आती है। हालांकि, इससे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, लेकिन कुछ महिलाओं को बार-बार उल्‍टी होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिसे कमज़ोरी होने लगती है।

इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, मूड स्विंग्‍स और थकान वजह हो सकती हैं, लेकिन घबराने की ज़रूरत नहीं है। जब भी आपको ऐसा महसूस हो तो आप इसे राहत पाने के लिए कई तरह के उपाय अपना सकती हैं। इससे आप प्रेगनेंसी में मॉर्निंग सिकनेस और उल्‍टी को दूर कर सकती हैं।

काम आएंगे ये उपाय 

बिस्तर से अचानक न उठें

बिस्तर से आराम से और धीरे-धीरे उठें। पीठ को सहारा देते हुए धीरे से बैठें और एक मिनट इंतज़ार करने के बाद उठें। 

भूखें न रहें

खाली पेट आपकी मतली यानी मॉर्निंग सिकनेस को और बढ़ा देता है। इसी वजह से महिलाएं अक्सर सुबह के समय मतली या उबकाई महसूस करती हैं। बिस्तर पर लेटे हुए ही सूखे टोस्ट या बिस्किट जैसा कुछ खा लें। इन्हें धीरे-धीरे खाएं, उसके बाद ही बिस्तर से उठें।

थोड़ा खाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान एकदम पेट भर खाना न खाएं। हमेशा धीरे-धीरे खाएं। इससे आपको अचानक बेचैनी या उल्टी नहीं महसूस होगी।

संतरे का जूस

जब आपको मतली या उल्‍टी जैसा महसूस हो तो एक चम्‍मच संतरे के छिलके के पाउडर को जीभ पर रखकर चूसें। इसके बाद एक कप संतरे का जूस पी लें। संतरे का जूस ताज़ा और सिट्रिक खुशबू वाला होता है जिससे उल्‍टी रोकने में मदद मिलती है।

नींबू

कटे हुए नींबू की खुशबू या उसे चाटने से मतली से राहत मिल सकती है। उल्टी जैसा महसूस होने पर नींबू पानी भी पिया जा सकता है। इससे आपको अच्छा महसूस होगा और उल्टी से भी राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी