तनाव के लिए रामबाण दवा है पुदीना, ऐसे करें इस्तेमाल

भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में पुदीने की खेती की जाती है। ऐसा माना जाता है कि भूमध्य सागर में पुदीने की उत्पत्ति हुई है। धीरे धीरे यह दुनियाभर में फैल गई। चिकित्सा क्षेत्र में मेंथॉल का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 03:15 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:16 PM (IST)
तनाव के लिए रामबाण दवा है पुदीना, ऐसे करें इस्तेमाल
विशेषज्ञों की मानें तो नियमित तौर पर पुदीने के सेवन से सीने में जमा बलगम कम होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आयुर्वेद में पुदीना को औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर पेट संबंधी विकारों के लिए पुदीना रामबाण दवा है। विशेषज्ञों की मानें तो कब्ज, बदहजमी, पेट संबंधी बीमारियों में पुदीना बड़े काम की चीज है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में पुदीने की खेती की जाती है। ऐसा माना जाता है कि भूमध्य सागर में पुदीने की उत्पत्ति हुई है। धीरे धीरे यह दुनियाभर में फैल गई। चिकित्सा क्षेत्र में मेंथॉल का विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, सिगरेट में भी मेंथॉल का इस्तेमाल  किया जाता है। इसके अलावा, सौंदर्य प्रसाधनों में भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना भारत के सभी हिस्सों में आसानी से मिल जाती है। अगर आपको पुदीने के फायदे के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

पाचन तंत्र मजबूत होता है

पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट, मेंथॉल और फाएटोन्यूट्रिशंस पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में एंजाइम की मदद करता है। इसके अतिरिक्त पुदीने तेल में जीवनरोधी और एंटीसेप्टिक प्रभाव होते हैं, जो पेट की ऐंठन को शांत करता है। साथ ही एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या में भी आराम देता है।

अस्थमा में लाभकारी

विशेषज्ञों की मानें तो नियमित तौर पर पुदीने के सेवन से सीने में जमा बलगम कम होता है। इससे सांस लेने में होने वाली तकलीफ दूर हो जाती है। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

सिर दर्द में फायदेमंद

पुदीने में मेंथॉल होता है, जो मांसपेशियों को आराम और दर्द को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए पुदीने की पत्तियों को पीसकर सिर पर लगाना चाहिए। इससे बड़ी जल्दी राहत मिलता है। इसके अलावा, पुदीने के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

तनाव में मिलता है राहत

पुदीना का सबसे बड़ा फायदा तनाव से मुक्ति दिलाना है। आयुर्वेद में इसे औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसके तेल से बालों की मसाज किया जाता है, जिससे व्यक्ति तनाव रहित हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि पुदीने में एक मजबूत गंध होती है, जो तनाव कम करने में सहायक होता है। साथ ही मन तरो-ताजा हो जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो पुदीने के तेल की खुशबू को सूंघने से दिमाग में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी