Menstruation Regular:अनियामित पीरियड से परेशान हैं तो इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल

Menstruation Regular पीरियड का देरी से आने का कारण तनाव अनियामित खान-पान लाइफस्टाइल और हॉर्मोनल बदलाव है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रही हैं तो डॉक्टर की दवा खाने पर जोर मत दीजिए बल्कि अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:41 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:12 AM (IST)
Menstruation Regular:अनियामित पीरियड से परेशान हैं तो इन 5 फूड्स को करें डाइट में शामिल
पीरियड साइकल को ठीक करने का सबसे बेस्ट उपचार है आपकी डाइट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ज्यादातर महिलाओं का पीरियड साइकल ठीक ही चलता है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी है जिनका मैन्सटुअल सर्कल अनियामित रहता है। ऐसी महिलाओं को या तो पीरियड देरी से आता है या फिर पीरियड आने में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीरियड का देरी से आने का कारण तनाव, अनियामित खान-पान, लाइफस्टाइल और हॉर्मोनल बदलाव है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रही हैं तो डॉक्टर की दवा खाने पर जोर मत दीजिए बल्कि अपनी डाइट पर ध्यान दीजिए।

दवाईयों के इस्तेमाल से शायद कुछ महीनों तक ये साइकल सुधर सकता है, लेकिन बाद में फिर से आपको इस तरह की परेशानी हो सकती है। पीरियड साइकल को ठीक करने का सबसे बेस्ट उपचार है आपकी डाइट। आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनकी मदद से पीरियड नेचुरल ही समय पर आ सकता है। आइए जानते है कि आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें जिनसे आपका मैन्सटुअल साइकल नियामित समय पर रहें।

पपीता:

अनियामित पीरियड का सबसे बेहतरीन और प्राकृतिक उपचार है पपीता। पपीते कैरोटीन का समृद्ध स्रोत होता है, जो शरीर में ओस्ट्रोजेन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पीरियड के लिए जिम्मेदार हार्मोन है। पपीता यूटिरस में संकुचन पैदा करने के लिए जाना जाता है। पपीता पीरियड को रेगुलर करने का शक्तिशाली स्रोत है। प्रेग्नेंट महिलाओं को पपीता खाने से परहेज करने को कहा जाता है खासकर शुरुआती महीनों में। पपीते की गर्म तासीर की वजह से ही प्रेग्नेंसी में इसे खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

खजूर का सेवन करें:

खजूर आयरन, विटामिन सी, फोलेट और कई अन्य महत्वपूर्ण खनिजों और पोषक तत्वों का एक समृद्ध और शक्तिशाली स्रोत है। खजूर एक ऐसा सुपर फूड है जो बॉडी को गर्म रखता है। नियामित रूप से महिलाएं अगर इसका सेवन करती है तो पीरियड साइकल ठीक रहता है और पीरियड के दौरान होने वाली तकलीफ से भी निजात मिलती है।

गुड़ का सेवन करें:

अनियामित पीरियड साइकल रहता है तो गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ बॉडी में हीमोग्लोबिन और आयरन का उत्पादन बढ़ाता है और पीरियड को समय पर आने के लिए प्रेरित करता है। आप भी अनियामित मासिक धर्म से पीड़ित है तो गुड़ को अपनी डाइट में शामिल करें।

विटामिस सी का भरपूर उपयोग करें:

विशेषज्ञों का मानना है कि विटामिन-सी से भरपूर फलों और सब्जियों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर में एस्ट्रोजन का उत्पादन बढ़ाते हैं, और प्रोजेस्टेरोन की संख्या को कम करते हैं। विटामिन सी से भरपूर फल शरीर में गर्मी पैदा करने का काम भी कर सकते हैं, जो महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए अच्छा है।

अदरक का इस्तेमाल करें:

पीरियड साइकल को नियामित करने के लिए अदरक बेस्ट ऑप्शन है इसे आप चाय या खाने में इस्तेमाल कर सकती है। औषधीय गुणों से भरपूर अदरक बॉडी में यूटिरस के संकुचन को बढ़ावा देती है और पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाती है।

                   Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी