बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए ऐसे करें वसाका का सेवन

आयुर्वेद में वसाका को दवा माना जाता है। यह पौधा भारत सहित दुनिया के कई देशों में पाया जाता है। वसाका के फल फूल पत्ते जड़ और छाल दवा के रूप में यूज़ किए जाते हैं। कई जगहों पर इसे अडूसा भी कहते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 08:00 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 08:00 AM (IST)
बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए ऐसे करें वसाका का सेवन
वसाका का पौधा भारत सहित दुनिया के कई देशों में पाया जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बदलते मौसम में होने वाली बीमारियां जैसे सर्दी-खांसी और वायरल फ्लू का जोखिम बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहतमंद रहना बेहद जरूर है। डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए इम्युन सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। साथ ही डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा, सेहतमंद रहने के लिए वसाका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से फ्लू समेत बदलते मौसम में होनी वाली रोगों का खतरा कम हो जाता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

वसाका क्या है

आयुर्वेद में वसाका को दवा माना जाता है। यह पौधा भारत सहित दुनिया के कई देशों में पाया जाता है। वसाका के फल, फूल, पत्ते, जड़ और छाल दवा के रूप में यूज़ किए जाते हैं। कई जगहों पर इसे अडूसा भी कहते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो फ्लू से लेकर अस्थमा, घुटनों के दर्द, ब्रां‍काइटिस और अल्सर में भी फायदेमंद है। वसाका के पत्तों का रस का सेवन करना चाहिए। आयुर्वेद में वसाका की पत्तियों का काढ़ा पीने की भी सलाह दी जाती है।

शोध में खुलासा

कई शोध में खुलासा हुआ है कि आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियां हैं। इनमें वसाका यानी अडूसा भी एक है, जो अन्य जड़ी-बूटी की तुलना में ज्यादा फायदेमंद है। वसाका कई मर्ज की एक दवा है। इस शोध की मानें तो वसाका अस्थमा रोग में बहुत फायदेमंद होता है। जानकारों की मानें तो वसाका के सूखे पत्तों को सूंघने से अस्थमा में आराम मिलता है।  

फ्लू के लिए रामबाण दवा

बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए वसाका का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी बैक्टेरियल के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए रोजाना वसाका की पत्तियों का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही वसाका का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं। इससे फ्लू का जोखिम कम हो जाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटीशियन से सलाह ले लें। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

chat bot
आपका साथी