सेहत और स्वाद के लिए बेजोड़ है बैलेरीना चाय, जानें इसके फायदे

विशेषज्ञों की मानें तो बैलेरीना चाय के सेवन से वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें लेक्सटिव एंटी-ऑक्सिडेंट और फ़्लेवोनॉइड्स के गुण पाए जाते हैं जिनके कई स्वास्थ्य लाभ है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 05:43 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 05:43 PM (IST)
सेहत और स्वाद के लिए बेजोड़ है बैलेरीना चाय, जानें इसके फायदे
सेहत और स्वाद के लिए बेजोड़ है बैलेरीना चाय, जानें इसके फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत के हर एक घर में दिन की शुरुआत चाय से होती है। लोग इसे शौक से पीते हैं। कुछ लोग दूध की चाय को अधिक पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग पेट संबंधी तकलीफों के लिए नींबू की चाय पीते हैं। जबकि कुछ लोग वजन घटाने के लिए ग्रीन टी लेते हैं। इसके साथ ही आप बैलेरीना चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो बैलेरीना चाय के सेवन से बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें लेक्सटिव, एंटी-ऑक्सिडेंट और फ़्लेवोनॉइड्स के गुण पाए जाते हैं, जिनके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अगर आपको बैलेरीना टी के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

बैलेरीना चाय कैसे बनती है

बैलेरीना चाय दालचीनी और नींबू की मदद से बनाई जाती है। जबकि इसमें चायनीज़ मालवा और सेन्ना का भी मिश्रण होता है। चूंकि बैलेरीना चाय एक हर्बल चाय है। इसलिए, इसमें कैफीन नहीं पाया जाता है। ऐसे में आप बैलेरीना चाय को किसी भी समय ले सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

जानकारों के बीच में बैलेरीना चाय को लेकर मतभेद है। कुछ जानकारों का कहना है कि बैलेरीना चाय पीने से वजन घटता है। वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि यह प्रमाणित नहीं है कि इसके सेवन से वजन घटता है। हालांकि, इस चाय के सेवन से फैट जरूर बर्न होता है, जो कि वजन कम करने में सहायक है। अगर आप वजन कम करने के लिए बैलेरीना चाय लेना चाहते हैं, तो एक बार विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

ह्रदय रोग में फायदेमंद

बैलेरीना चाय में फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह और शाम बैलेरीना चाय का सेवन कर सकते हैं।

कैफीन फ्री

इसमें कैफीन बिल्कुल नहीं पाया जाता है। इस चाय को आप किसी समय ले सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि तनाव और अनिद्रा में बैलेरीना चाय फायदेमंद होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी