Benefits of Regular Cycling: दिन में कितना देर साइकिल चलाना है जरूरी? जानिए साइकिलिंग के फायदे

Benefits of Regular Cycling साइकिल चलाकर दिल और दिमाग को हेल्दी रखा जा सकता है। हर सुबह आधा घंटा साइकिल चलाने से वज़न कम होता है साथ ही दिमाग में नई कोशिकाओं का विकास होता है। साइकिल चलाने से शुगर कंट्रोल होती है।

By Shahina NoorEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 02:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 02:14 PM (IST)
Benefits of Regular Cycling: दिन में कितना देर साइकिल चलाना है जरूरी? जानिए साइकिलिंग के फायदे
वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो साइकिल चलाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बचपन में साइकिल चलाना बच्चों का सबसे पसंददीदा शौक होता है। साइकिल चलाना (Cycling) ना सिर्फ आपको शारीरिक रूप से फिट रखता है, बल्कि यह एनवायरमेंट और इकोनॉमिक फ्रेंडली भी है। बच्चों के साथ ही बड़ो के लिए भी साइकिलिंग करने के बेहद फायदे हैं। वज़न कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग को बेस्ट वर्कआउट माना जाता है। साइकिलिंग एक ऐसी कॉर्डियों एक्सरसाइज है जिसे चलाकर खुद को फिट रखा जा सकता है। साइकिल चलाकर दिल और दिमाग को हेल्दी रखा जा सकता है। हर सुबह आधा घंटा साइकिल चलाने से वज़न कम होता है साथ ही दिमाग में नई कोशिकाओं का विकास होता है। अब सवाल यह उठता है कि दिन में कितनी देर साइकिल चलाई जाए ताकि सेहत अच्छी रहे।

दिन में कितनी साइकिल चलाएं?

विशेषज्ञ के मुताबिक हर रोज़ 30 से 60 मिनट तक साइकिल चलाना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। अगर आप साइकिल चलाना शुरू कर रहे हैं तो शुरुआत में आधा घंटे से अधिक साइकिल नहीं चलाएं। आधा घंटा साइकिल चलाने से आप लगभग 300 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।

साइकिल चलाने के फायदे

वेट कंट्रोल करती है एक्सरसाइज:

वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो साइकिल चलाएं। साइकिल चलाने से ना सिर्फ दिल की गति बढ़ती है, बल्कि तेजी से फैट भी कम होता है। साइकिल चलाने से कैलरीज तेजी से बर्न होती है।

शुगर होती है कंट्रोल:

जो लोग हर दिन 30 मिनट से अधिक साइकिल चलाते हैं उनको भविष्य में शुगर का 40 प्रतिशत कम खतरा रहता है। साइकिल चलाने से शुगर कंट्रोल रहती है।

हड्डियां मज़बूत होती हैं:

साइकिलिंग करने से मसल्स की अच्छी एक्सरसाइज होती है। यदि आपको ऑस्टियो-आर्थराइटिस है तो साइकिल चलाना आपके लिए एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। साइकिलिंग कम प्रभाव वाली एक्सरसाइज है जो जोड़ों पर थोड़ा तनाव डालती है।

डिप्रेशन का इलाज होता है:

लगातार साइकिल चलाने से अवसाद, तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है।

तेजी से कैलोरी बर्न होती है:

एक्सरसाइज के जरिए आप एक हफ्ते में कम से कम 2 हजार कैलोरी बर्न कर सकते हैं। आप जितना साइकिल चलाएंगे आपकी कैलोरी उतनी ज्यादा बर्न होगी। 

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी