इन बीमारियों में रामबाण दवा है पपीते के बीज, जानें क्या हैं इनके फायदे

पपीते के बीज में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड एंटी बैक्टीरियल एंटी बैक्टीरियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों में रामबाण दवा की तरह काम करते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:07 AM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 10:07 AM (IST)
इन बीमारियों में रामबाण दवा है पपीते के बीज, जानें क्या हैं इनके फायदे
इन बीमारियों में रामबाण दवा है पपीते के बीज, जानें क्या हैं इनके फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पपीता एक ऐसा फल है, जिसका उपयोग दोनों रूपों में किया जाता है। कच्चे पपीते की सब्जी बनाई जाती है। जबकि पके पपीते का फल रूप में सेवन किया जाता है। इसके सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। पके पपीते के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और बढ़ते वजन में आराम मिलता है। पके पपीते का फेस पैक भी बनाया जाता है। इसके साथ ही पपीते के बीज भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटी बैक्टीरियल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में रामबाण दवा की तरह काम करते हैं। अगर आपको पपीते के बीज के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

वजन कम कर सकता है

जैसा कि हम सब जानते हैं कि पके पपीते के सेवन से वजन कम होता है। साथ ही पपीते के बीज भी वजन कम करने में सहायक होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पपीता में फाइबर की अधिकता होती है, जिसके सेवन से भूख कम लगती है। अगर आपको बार-बार खाने की आदत है, तो आप पपीते का सेवन करें। साथ ही पपीते के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सुबह का समय सबसे उत्तम होता है।

पाचन तंत्र मजबूत करता है

इसमें पापेन एंजाइम पाया जाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसा माना जाता है कि पपीता पेट के विकारों को दूर करने में रामबाण इलाज है। इसके लिए पपीते के बीज का रोजाना सेवन करना चाहिए। इसके साथ पेट के कीड़े को खत्म करने के लिए पपीते के बीज का जूस पीना लाभदायक होता है।

टॉक्सिन को बाहर करता है

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर करता है। इसके लिए एक चम्मच पपीते के बीज का चूर्ण और एक चम्मच शहद के मिश्रण का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र सक्रिय और सुचारू रूप से काम करने लगता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी