Bloating Reduce Food: ऐसे 6 फूड जो आपके पेट में सूजन के लिए जिम्मेदार है

Bloating Reduce Food लगभग 16-30% लोगों का कहना है कि वह अक्सर अपने पेट में सूजन महसूस करते हैं। पेट में सूजन एक गंभीर चिकित्सा स्थिति के लक्षण हो सकते है डाइट में कुछ गड़बड़ी के कारण पेट फूलता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 03:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:20 PM (IST)
Bloating Reduce Food: ऐसे 6 फूड जो आपके पेट में सूजन के लिए जिम्मेदार है
छोटी आंत के अन्दर गैस भरने से पेट फूलने की समस्या होती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कुछ लोग मोटे नहीं होते लेकिन उनका पेट मोटा होता है। पेट का फूलना मोटापा नहीं ब्लकि पेट में मौजूद गैस है, जिसकी वजह से पेट का आकार बढ़ने लगता है। सामान्य तौर पर खाना खाने के बाद पेट फूला हुआ महसूस होता है। यह समस्या तब आती है जब छोटी आंत के अन्दर गैस भर जाती है। पेट फूलने की समस्या का सीधा संबंध पाचन क्रिया में गड़बड़ी हो सकता है।

आमतौर पर ब्लोटिंग तब होती है जब आपका पेट खाने के बाद सूजन या बढ़ जाता है। यह गैस या अन्य पाचन मुद्दों के कारण होता है। सूजन बहुत आम है। लगभग 16-30% लोगों का कहना है कि वह अक्सर अपने पेट में सूजन महसूस करते हैं। पेट में सूजन एक गंभीर चिकित्सा स्थिति के लक्षण हो सकते है, डाइट में कुछ गड़बड़ी के कारण पेट फूलता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं।

बींस:

गैस की समस्या से परेशान लोगों को बींस सबसे पहने ना खाने की सलाह दी जाती है। बींस का अधिक सेवन करने से गैस की समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर रात के समय बींस खाने से बचें। बीन्स में बहुत अधिक रैफ़िनोज़ होते हैं, जो एक जटिल चीनी है, जिसे शरीर को पचाने में परेशानी होती है। रैफिनोज बड़ी आंतों से होकर छोटी आंतों से गुजरता है जहां बैक्टीरिया इसे तोड़ते हैं। इस दौरान हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्पादन होता है, इसीलिए इसका रात में सेवन बिल्कुल भी नहीं करें।

प्याज:

इसमें फ्रक्टोज नामक प्राकृतिक शर्करा होती है। सोर्बिटोल और रैफिनोज की तरह ही फ्रुक्टोज गैस बनाती है। जब आंतों में बैक्टीरिया फ्रुक्टोज को तोड़ता है, तो हमारे शरीर में गैस बनने लगती है।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स:

ब्लोटिंग की समस्याओं से बचने के लिए, आपको किसी भी कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्बन डाइऑक्साइड से भरपूर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है। इसे बहुत अधिक पीने से पेट में सूजन और दर्द हो सकता है। कार्बन डाइऑक्साइड एक गैस है जो इन ड्रिंक्स में मौजूद रहती है, जिनका अधिक सेवन करने से पेट गैस से भर सकता है। यह स्थिति अधिक गंभीर होती है जब कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड पाचन तंत्र में फंस जाता है।

ब्रोकोली और गोभी सूजन बढ़ा सकती है:

ब्रोकोली, ब्रुसेल्स स्प्राउट्स, फूलगोभी, गोभी और अन्य क्रुसिफेरोउस सब्जियां ऐसी सब्जिया हैं जो पेट में सूजन का कारण बनती हैं। क्रुसिफेरोउस सब्जियां, विशेष रूप से ब्रोकोली को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है जिसमें स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए कई अद्भुत फायदे मौजूद होते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स का गलत कॉम्बिनेशन:

पिज्जा और बर्गर में चीज होता है जो पचने में समय लेता है। डेयरी प्रोडक्ट भी पचने में समय लेते हैं। जाहिर है इन्हें एक साथ खाने से पाचन में अधिक समय लगता है। जब पाचन तंत्र लंबा हो जाता है, तो स्टार्च खमीर बनना शुरू हो जाता है जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजों के साथ ब्रेड की बजाय हरी पत्तेवाली सब्जियां ही खाएं।

लहसुन का सेवन:

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन एक लोकप्रिय मसाला है जिसे अक्सर कई प्रकार के व्यंजनों में डाला जाता है। प्याज की तरह, लहसुन फ़्रुक्टैंस और कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर होता है जो गैस को पैदा करता है। इसके सेवन से पेट में सूजन हो जाती है। कई लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है और वो पेट फूलना, सूजन और गैस जैसी चीज़ें महसूस करते हैं।

                     Written By: Shahina Noor

chat bot
आपका साथी