चेहरे पर जमे फैट से छुटकारा चाहते हैं तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज त्वचा के फैट को कम करने में फायदेमंद साबित होती है। इससे त्वचा को पतला करने में मदद मिल सकती है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:11 AM (IST)
चेहरे पर जमे फैट से छुटकारा चाहते हैं तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज
चेहरे पर जमे फैट से छुटकारा चाहते हैं तो रोजाना करें ये एक्सरसाइज

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। एक्सरसाइज सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। खासकर बढ़ते वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। अगर वजन बढ़ता है तो एक्स्ट्रा फैट चेहरे पर भी जमा होने लगता है, जिससे चेहरे की खूबसूरती गायब होने लगती है। अगर आपके चेहरे पर भी एक्स्ट्रा फैट है तो आप इन एक्सरसाइज को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं-

चिपमंक चीक स्क्वीज़ एक्सरसाइज 

यह एक्सरसाइज त्वचा के फैट को कम करने में फायदेमंद साबित होती है। इससे त्वचा को पतला करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सबसे पहले किसी साफ़ जगह अथवा वातावरण में खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं।

अब लिप्स को आगे बढ़ाएं, फिर गालों को टॉफी की तरह चूसने की कोशिश करें।इसे कम से कम 5 सेकंड तक जरूर करें। जबकि रोजाना 10-15 बार जरूर करें। इसके साथ ही मोटापा कम करने के लिए नियमित और संतुलित आहार लेना भी बेहद महत्वपूर्ण है। अगर आप वाकई बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको शराब और धूम्रपान से बी दूर रहने की जरूरत है।

चीक बोन लिफ्ट एक्सरसाइज

यह एक्सरसाइज भी त्वचा के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मददगार साबित होती है। इसे करने के लिए साफ़ जगह अथवा वातावरण में खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों की उंगलियां अपने चेहरे के बोन पर रखें। इसके बाद अपनी उंगलियों की मदद से त्वचा को ऊपर उठाएं। जब त्वचा को ऊपर उठाएं तो मुंह को खोलकर रखें। इस एक्सरसाइज को भी रोजाना करें।

पफर फिश प्रेस

यह एक्सरसाइज भी त्वचा के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में सहायक होता है। इसके लिए आपको विशेष समय-सारणी की जरूरत नहीं है, बल्कि आप किसी भी समय इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज के लिए पहले शांत मुद्रा में आ जाएं। इसके बाद मुंह में हवा भर लें। अब इस हवा को एक साइड से दूसरी साइड ले जाएं। इस एक्सरसाइज को भी रोजाना करें।

chat bot
आपका साथी