डायबिटीज़ के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह खास काढ़ा

इसमें प्राकृतिक और औषधीय गुण पाए जाते हैं जो ढलती उम्र को रोकने में सक्षम हैं। भारत के सुदूर प्रांतों में हसीं और जवां दिखने के लिए पुनर्नवा का सेवन किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुनर्नवा एंटी एजिंग औषधि है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 02:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:56 PM (IST)
डायबिटीज़ के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना पिएं यह खास काढ़ा
बरसात के दिनों में आई इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। पुनर्नवा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में दवा के रूप में किया जाता है। पुनर्नवा की एक प्राकृतिक खासियत यह है कि इसका पौधा ग्रीष्म ऋतू में सुख जाता है। जबकि बरसात के मौसम में पुनः जीवित हो उठता है। इस गुण की वजह से इसका नाम पुनर्नवा है। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में इसका उपयोग भोजन में किया जाता है। यह बढ़ती उम्र को रोकने में भी सहायक है। आइए, पुनर्नवा के फायदे के बारे में जानते हैं-

मधुमेह में है फायदेमंद

इसमें एंटीडायबिटिक गुण पाया जाता है, जो शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। आप डॉक्टर से परामर्श लेकर पुनर्नवा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप पुनर्नवा का काढ़ा पी सकते हैं। पूर्वोत्तर भारत में बीमारियों को दूर भगाने के लिए पुनर्नवा का रोजाना सेवन किया जाता है।

एंटी एजिंग होता है

इसमें प्राकृतिक और औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो ढलती उम्र को रोकने में सक्षम हैं। भारत के सुदूर प्रांतों में हसीं और जवां दिखने के लिए पुनर्नवा का सेवन किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि पुनर्नवा एंटी एजिंग औषधि है। इसके लिए रोजाना  एक गिलास पानी में एक या चम्मच पुनर्नवा का रस मिलाकर सेवन करें।

आंखों के लिए फायदेमंद है

बरसात के दिनों में आई इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है। जबकि पुनर्नवा आई इन्फेक्शन के लिए रामबाण औषधि है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके रस को आंख में डालने से आंखों की समस्या दूर होती है। हालांकि, ऐसा करने से पहले एक बार डॉक्टर की जरूर सलाह लें। इसके बाद ही पुनर्नवा का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी