Weight loss Tips: वज़न घटाने से लेकर डायबिटीज़ कंट्रोल तक, गिलोय के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप!

Weight loss Tips अपनी डाइट को सही तरीके से प्लान करने के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों को ज़रूर शामिल करें ताकि स्वस्थ तरीके से वज़न कम हो सके। अगर आप अपने वेट लॉस के सफर को बूस्ट करना चाहते हैं तो गिलोय की मदद ले सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:29 PM (IST)
Weight loss Tips: वज़न घटाने से लेकर डायबिटीज़ कंट्रोल तक, गिलोय के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप!
वज़न घटाने से लेकर डायबिटीज़ कंट्रोल तक, गिलोय के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight loss Tips: वज़न घटाना आसान काम नहीं है। इसका कोई एक मंत्र या डाइट नहीं है, जो पलक झपकते ही सभी का वज़न कम करने में मददगार साबित हो जाए। हेल्दी तरीके से वज़न घटाना है, तो रोज़ाना एक अच्छी डाइट और एक्सरसाइज़ रूटीन का पालन करना होगा।

पोषण से भरपूर खाना और अपनी डाइट को सही तरीके से प्लान करने के लिए ज़रूरी पोषक तत्वों को ज़रूर शामिल करें ताकि स्वस्थ तरीके से वज़न कम हो सके। अगर आप अपने वेट लॉस के सफर को बूस्ट करना चाहते हैं, तो गिलोय की मदद ले सकते हैं। गिलोय औषधिक गुणों से भरा होता है, जो वज़न घटाने में कई तरह से मदद करता है।

आइए जानें गिलॉय के कुछ ग़ज़ब के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर

गिलोय एंटीऑक्सीडेंट का पॉवरहाउस होने के साथ रेडिकल्स को कम करने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और दर्द को कम करने में भी मदद करता है। यह ख़ून को साफ करने और लिवर और मूत्र पथ के संक्रमण के उपचार में भी मदद करता है।

ब्लड शुगर लेवल को भी करता है कंट्रोल

गिलोय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। जो लोग डायबिटीज़ से पीड़ित हैं, उन्हें गिलोय का जूस ज़रूर आज़माकर देखना चाहिए।

​पाचन में मदद

गिलोय पाचन में सुधार और इरिटेटिंग बोवेल सिंड्रोम (IBS) के इलाज में बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय और आंवले का रस पाचन और आंत के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है।

तनाव को दूर करने में मददगार

जो लोग तनाव से जूझ रह हैं, उन्हें मानसिक स्वास्थ्य, याददाश्त और ध्यान को मज़बूत करने के लिए गिलोय का सेवन ज़रूर करना चाहिए।

​वज़न घटाने में कैसे मदद करता है गिलोय

गिलोय को अगर एवोवेरा और शिलाजीत के साथ लिया जाए तो यह आपके लिए ग़ज़ब तरीके से फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पाचन को दुरुस्त करता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है। वज़न कम करने के लिए आधा ग्राम गिलोय का जूस लें और इसे शहद के साथ मिलाएं। आप इसे सुबह खाली पेट ले सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी