Milk Side Effects: रोज़ाना करते हैं दूध का सेवन, तो जान लें ये 5 ज़रूरी बातें!

Milk Side Effects ज़रूरत से ज़्यादा दूध पी लेने से सेहत को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। खासतौर पर पेट से जुड़ी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो ग्लास से ज़्यादा दूध नहीं पीना चाहिए।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:57 AM (IST)
Milk Side Effects: रोज़ाना करते हैं दूध का सेवन, तो जान लें ये 5 ज़रूरी बातें!
रोज़ाना करते हैं दूध का सेवन, तो जान लें ये 5 ज़रूरी बातें!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Milk Side Effects: हमें हमेशा से यह बताया गया है कि दूध कैल्शियम से भरपूर होता है। इसे राज़ाना पीने से हमारे दांतों से लेकर हड्डियां मज़बूत होती हैं। इसमें कोई शक़ नहीं दूध पोषण तत्वों से भरा होता है, इसके सेवन से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोज़ाना दूध पीते हैं, तो आपको सावधान होने की ज़रूरत है।

जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। ज़रूरत से ज़्यादा दूध पी लेने से सेहत को कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। खासतौर पर पेट से जुड़ी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो ग्लास से ज़्यादा दूध नहीं पीना चाहिए। इससे ज़्यादा दूध पीने से शरीर में दिक्कतें शुरू हो सकती हैं।

ज़्यादा दूध पीने से होती हैं ये समस्याएं:

1. दरअसल, दूध काफी भारी होता है, इसलिए ज़्यादा पी लेने से पेट फूलने की समस्या शूर हो सकती है। हमारी पाचनक्रिया को इसे पचाने में भी ज़्यादा वक्त लगता है।

2. कई लोगों को दूध सूट नहीं करता यानी उन्हें 'लीकी-गट' सिंड्रोम होता है। जिसकी वजह से उन्हें दूध पीने पर थकान और सुस्त महसूस होने लगता है। दूध में ए1 कैसिइन मौजूद होती है, जो आंतों में सूजन पैदा करने के साथ बैक्टीरिया को बढ़ावा दे सकती है।

3. ज़्यादा दूध पीने से आपकी त्वचा पर चकत्ते या एक्ने की समस्या भी शुरू हो सकती है। जिन लोगों को एक्ने की परेशानी होती है उन्हें डेरी प्रोडक्ट्स से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।

4. एक तरफ दूध में मौजूद कैलशियम आपकी हड्डियों को मज़बूती देता है, वहीं दूसरी तरफ ज़्यादा दूध पीना भी हानिकारक साबित हो सकता है। डॉक्टरों का मानना है कि ज़रूरत से ज़्यादा दूध आपके दिमाग़ पर भी असर डाल सकता है, इससे आपकी याददाश्त कमज़ोर हो सकती है।

5. इसके अलावा कई लोगों को ज़्यादा दूध पी लेने से मतली या बेचैनी जैसी महसूस होने लगती है। दूध आपके शरीर में कुछ ऐसे एंज़ाइम छोड़ सकता है, जो शरीर की आंतों में समस्या पैदा करने का कारण बनते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अपनी डाइट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।

chat bot
आपका साथी