ब्रेन डेड घोषित होने के बाद कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन, जानें-क्या होती है यह स्थिति

विशेषज्ञों की मानें तो ब्रेन डेड शरीर की उस अवस्था को कहा जाता है। जब शरीर की चेतना मृत हो जाती है। आसान शब्दों में कहें तो ब्रेन डेड के चलते मरीज में चेतना जागृत नहीं रहती है। मरीज शारीरिक प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:35 PM (IST)
ब्रेन डेड घोषित होने के बाद कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन, जानें-क्या होती है यह स्थिति
शनिवार की रात को सड़क दुर्घटना में संचारी विजय के मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी थी।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश आज दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी वर्षी पर याद कर रहा है। आज के दिन साल 2020 में सुशांत सिंह का निधन हो गया था। फैंस सुशांत सिंह के सदमे से बाहर नहीं निकल पाए थे। इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से आ रही है। ख़बरों की मानें तो सोमवार 14 जून को राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय का निधन हो गया। इसके चलते फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

इससे पहले शनिवार की रात को सड़क दुर्घटना में संचारी विजय के मस्तिष्क में गंभीर चोट लगी थी। घायलावस्था में विजय को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। डॉक्टर ने तत्काल विजय की ब्रेन सर्जरी की थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालांकि, ईश्वर को कुछ और मंजूर था और विजय के मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया। इस स्थिति में डॉक्टर ने विजय को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। सोमवार 14 जून को विजय का निधन हो गया। आइए, ब्रेन डेड के बारे में सबकुछ जानते हैं-

ब्रेन डेड क्या है

विशेषज्ञों की मानें तो ब्रेन डेड शरीर की उस अवस्था को कहा जाता है। जब शरीर की चेतना मृत हो जाती है। आसान शब्दों में कहें तो ब्रेन डेड के चलते मरीज में चेतना जागृत नहीं रहती है। मरीज शारीरिक प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है। इस स्थिति में मरीज को वेंडिलेटर पर रखा जाता है। इसे आप इस तरह भी समझ सकते हैं कि मस्तिष्क के पिछला हिस्से से रीढ़ की हड्डी जुड़ी होती है।

जब ब्रेन स्टेम में तकनीकी खराबी ( गंभीर चोट या हेमरेज) आती है, तो ब्रेन स्टेम प्रतिक्रिया देना बंद कर देता है। ब्रेन का पिछले हिस्सा शरीर की महत्वपूर्ण गतिविधियों में अहम भूमिका निभाता है। खासकर बोलने, चलने, देखने और हाव-भाव प्रकट करने में ब्रेन स्टेम की मुख्य भूमिका होती है। ऐसी स्थिति में मरीज को वेंटिलेटर पर रखा जाता है। शरीर के सभी प्रमुख अंग काम करते हैं, लेकिन शारीरिक प्रतिकिया नहीं देते हैं। ब्रेन डेड कहा जाता है।

Image Courtesy: sancharivijay

chat bot
आपका साथी