कब्ज के लिए रामबाण दवा है गुड़ और गर्म पानी, ऐसे करें इस्तेमाल

चीनी की तुलना में गुड़ अधिक फायदेमंद है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर कब्ज को दूर करने के लिए रोजना सुबह में खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:29 PM (IST)
कब्ज के लिए रामबाण दवा है गुड़ और गर्म पानी, ऐसे करें इस्तेमाल
प्राचीन समय से मिठास के लिए गुड़ का प्रयोग किया जाता रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गुड़ गन्ने के रस से तैयार किया जाता है। इसका प्रयोग ग्रामीण इलाकों में अधिक किया जाता है। प्राचीन समय से मिठास के लिए गुड़ का प्रयोग किया जाता रहा है। इसे शुद्ध और सात्विक माना जाता है। गुड़ सेहत के लिए दवा समान है। कई रोगों में गुड़ कारगर साबित होता है। खासकर पेट संबंधी विकारों के लिए गुड़ रामबाण दवा है। आधुनिक समय में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक कब्ज है।

बढ़ती उम्र में कब्ज की समस्या आम बात है, लेकिन युवावस्था में कब्ज की समस्या चिंता का विषय है। इस विकार में पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम नहीं करता है। जबकि मल त्याग में भी दिक्कत होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शरीर में पानी की कमी, चाय या कॉफी का अधिक सेवन, धूम्रपान व शराब और सही समय पर नहीं भोजन करना प्रमुख हैं। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। डॉक्टर्स भी कब्ज से परेशान लोगों को गुड़ खाने की की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि कब्ज से निजात पाने के लिए गुड़ का सेवन कैसे करें-

जैसा कि हम सब जानते हैं कि चीनी की तुलना में गुड़ अधिक फायदेमंद है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर कब्ज को दूर करने के लिए रोजना सुबह में खाली पेट गुड़ और गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर का तापमान संतुलित होता है। साथ ही मेटाबॉलिज़्म बढ़ता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर हो जाता है। इसके सेवन से पेट साफ़ हो जाता है। जबकि पेट संबंधी सभी विकार खत्म हो जाते हैं।

अगर कोई व्यक्ति पेट संबंधी किसी भी विकार से जूझ रहा है, तो उसे गुड़ और गर्म पानी जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो गुड़ और गर्म पानी कब्ज रोग में औषधि की तरह काम करता है। यह प्राकृतिक पाचन एंजाइम को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को गति प्रदान करता है। साथ ही किडनी से संबंधित किसी भी रोग को दूर करने में सहायक होता है।

कैसे करें सेवन

इसके लिए रोजाना सुबह में एक गिलास पानी को गुनगुना गर्म कर लें। अब इसमें स्वाद अनुसार गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और सेवन करें। इससे आपको कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी