Disadvantages of Curd: कहीं आप रात को दही का सेवन तो नहीं करते? जानिए उसके नुकसान

Health Disadvantages of Curd ठंडी तासीर की दही बेवक्त खाने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है खास तौर पर देर रात में इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। रात के खाने में दही से दूरी रखना बेहतर है।

By Shahina Soni NoorEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:21 PM (IST)
Disadvantages of Curd: कहीं आप रात को दही का सेवन तो नहीं करते? जानिए उसके नुकसान
दही सेहत के लिए उपयोगी है इसमें हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी में खाने की थाली के साथ दही नहीं हो तो थाली अधूरी लगती है। दही सेहत के लिए उपयोगी है, इसमें हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। दही पाचन को दुरुस्त रखता है, साथ ही पेट की कई समस्याओं का उपचार भी करता है। कुछ लोगों को दही खाना बेहद पसंद होती है, जिसका वो पूरे साल सेवन करते हैं।

ठंडी तासीर की दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन अगर सही समय पर इसका सेवन नहीं किया जाए तो यह आपको बीमार भी बना सकती है। बेवक्त दही खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, खास तौर पर देर रात में इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि रात में दही खाने से क्यों बचना चाहिए।

रात में आपका पाचन बिगाड़ सकता है दही:

दिन में दही का सेवन करेंगे तो पाचन दुरुस्त रहेगा, लेकिन रात में खाएंगे तो आपका पाचन बिगड़ सकता है। दही को पचाने के लिए शरीर को एनर्जी की जरूरत पड़ती है। रात को अक्सर लोग खाने के बाद सीधे बिस्तर पर चले जाते हैं जिससे पाचन तंत्र कमजोर होता है। इतना ही नहीं दही खाने से शरीर में सूजन भी आ जाती है।

सर्दी जुकाम कर सकती है दही:

कोरोनाकाल में सर्दी जुकाम परेशानी का सबब बन सकता है। सर्दी हो या गर्मी रात में दही का सेवन करने से खांसी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए रात में दही को खाने से परहेज करें। 

रात में दही से हो सकती है उल्टी:

रात में दही का सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम पर विपरीत असर पड़ता है। यहां तक कि उल्टी भी हो सकती है। 

चेहरे पर आ सकते हैं मुहांसे:

रात में दही का सेवन आपके चेहरे की रौनक भी छीन सकता है। दही के सेवन से चेहरे पर मुहांसे आ सकते हैं।

जोड़ों में दर्द का कारण बनती है दही:

जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या है उन्हें रात को दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके सेवन से उनकी समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इसकी सत्यता की पुष्टि के लिए आप डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।  

chat bot
आपका साथी