वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

दालचीनी को सुपरफूड कहा जाता है। यह हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत और वजन कम होता है। आप आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को स्मूदी मिल्कशेक ग्रीन टी और सलाद के ऊपर डालकर सेवन कर सकते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 02:34 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 02:34 PM (IST)
वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
विशेषज्ञों की मानें तो सेब का सिरका वजन कम करने में सक्षम है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। इस वायरस के संकम्रण से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी प्रमुख हथियार हैं। खासकर कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से बचाव के लिए डबल मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें। संक्रमित होने की स्थिति में घर पर भी मास्क लगाएं। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। रोजाना काढ़ा और हल्दी युक्त दूध का सेवन करें। इनके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अलावा अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें। इनके सेवन से न केवल इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, बल्कि मोटापे से भी निजात मिलता है। आइए जानते हैं-

दालचीनी का सेवन करें

दालचीनी को सुपरफूड कहा जाता है। यह हर घर में आसानी से मिल जाती है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत और वजन कम होता है। आप आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को स्मूदी, मिल्कशेक ग्रीन टी और सलाद के ऊपर डालकर सेवन कर सकते हैं।

हल्दी वाला दूध पिएं

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए डॉक्टर्स इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए हल्दी वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही हल्दी में एक ऐसा तत्व पाया जाता है, जिससे फैट बर्न होता है।

सेब के सिरका का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो सेब का सिरका वजन कम करने में सक्षम है। इसके लिए रोजाना गुनगुने गर्म पानी में दो चम्मच सेब के सिरके को मिलाकर सेवन करना चाहिए। इससे बढ़ते वजन में बहुत आराम मिलता है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है जो वजन कम करने में अहम भूमिका निभाता है।

शुद्ध नारियल तेल यूज करें

विषेशज्ञों की मानें तो शुद्ध नारियल तेल में मीडियम चेन फैटी एसिड्स होता है,जो आसानी से ऑक्सीडाइज्ड लिपिड्स होते हैं। साथ ही यह एडीपोज ऊतक में जमा नहीं होते हैं। इसलिए शुद्ध नारियल तेल वजन घटाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए अपनी डाइट में नारियल तेल जरूर शामिल करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी