सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

सामान्यतः अदरक का इस्तेमाल मसाले में किया जाता है। वहीं सर्दियों में लोग अदरक वाली चाय का आनंद उठाते हैं। अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 11:24 PM (IST)
सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दियों में सेहतमंद रहना आसान नहीं होता है। इस मौसम में तापमान घटकर नीचे आ जाता है। इससे सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। डॉक्टर्स की मानें तो सर्दियों में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना अनिवार्य है। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है, उनके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। लापरवाही बरतने पर लंबे समय तक व्यक्ति बीमार रह सकता है। अगर आप भी सर्दियों में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन सुपरफूड्स को जरूर शामिल करें। आइए, इन सुपरफूड्स के फायदे जानते हैं-

अदरक

सामान्यतः अदरक का इस्तेमाल मसाले में किया जाता है। वहीं, सर्दियों में लोग अदरक वाली चाय का आनंद उठाते हैं। अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों में आराम मिलता है। डॉक्टर्स भी इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए अदरक की चाय और काढ़ा पीने की सलाह देते हैं।

शहद

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। इसके लिए शहद को औषधि माना जाता है। सर्दियों में शहद के सेवन से आप सेहतमंद रह सकते हैं। इससे सर्दियों में होने वाली बीमारियों गले में खराश, सर्दी, खांसी और जुकाम में राहत मिलता है। साथ ही शहद के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

दालचीनी

दालचीनी के सेवन से सर्दियों में होने वाली बीमारियों का प्रभाव कम हो जाता है। इसके लिए दालचीनी युक्त चाय का रोजाना सेवन करें। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है।

मटर

सर्दियों में मटर आसानी से मिल जाती है। इसमें फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। हालांकि, मटर के अत्यधिक सेवन से गैस, बदहजमी और पाचन संबंधी विकारों की समस्या होती है। इसके लिए सर्दियों में सीमित मात्रा में मटर का सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी