अनिद्रा से निजात पाने के लिए ऐसे करें मखाने का सेवन

एक शोध में मखाने के आटे को डाइट में शामिल करने की सलाह दी गई है।

अंग्रेजी में मखाने को फॉक्स नट्स कहा जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल फैट और सोडियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप मोटापा और दिल की बीमारियों में आराम मिलता है। मखाने में मैग्नीशियम अधिक और सोडियम कम होने के चलते डायबिटीज में भी फायदेमंद है।

Umanath SinghSat, 24 Apr 2021 05:48 PM (IST)

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक बीमारी अनिद्रा (नींद न आना) है। अंग्रेजी में इसे Insomnia कहा जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है। साथ ही व्यक्ति हमेशा तनावग्रस्त रहता है। डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए रोजाना कम से कम 6 घंटे सोने की सलाह देते हैं। इससे कम सोने से सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। अगर आप भी अनिद्रा और तनाव से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मखाने को शामिल कर सकते हैं। कई शोध में प्रमाणित हो चुका है कि मखाना अनिद्रा के लिए फायदेमंद होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

मखाना क्या है

उत्तर बिहार और आसाम में मखाना मिलता है। अंग्रेजी में मखाने को फॉक्स नट्स कहा जाता है। यह कमल के फूल का भाग होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल, फैट और सोडियम पाए जाते हैं। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप, मोटापा और दिल की बीमारियों में आराम मिलता है। साथ ही मखाने में मैग्नीशियम अधिक और सोडियम कम होने के चलते डायबिटीज में भी फायदेमंद है। इसके अलावा, तनाव और अनिद्रा में भी मखाना दवा समान है। इसके सेवन से नींद न आने की समस्या से निजात मिलता है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि मखाना अनिद्रा को दूर करने में सक्षम है।

Acta Scientific AGRICULTURE की एक शोध में मखाने के फायदे को विस्तार से बताया गया है। शोध की मानें तो मखाने में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो अनिद्रा, चिड़चिड़ापन, एनीमिया और ह्रदय संबंधी बीमारियों में फायदेमंद होते हैं।  इसमें एंटी-डायबिटिक के गुण भी पाए जाते हैं। इसके लिए डॉक्टर डायबिटीज के मरीजों को मखाना खाने की सलाह देते हैं।

कैसे करें सेवन

Journal of Food Processing & Technology की एक शोध में मखाने के आटे को डाइट में शामिल करने की सलाह दी गई है। आप चाहे तो मखाने की बर्फी, कलाकंद, पकौड़े का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, अपनी डाइट में मखाने के आटे की चपाती का भी सेवन कर सकते हैं। वहीं, अनिद्रा और तनाव को दूर आप रोजाना मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में 8-10 मखाने मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा, स्नैक्स के रूप में मखाने का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए मखाने को घी में रोस्ट कर काले नमक के साथ सेवन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.