बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना पिएं यह काढ़ा

विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना काल में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह-शाम वर्कआउट और योग करें। साथ ही सही दिनचर्या का पालन और उचित भोजन करें। इसके अलावा पर्याप्त नींद लें। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 10:16 PM (IST)
बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना पिएं यह काढ़ा
कालमेघ एक औषधीय पौधा है, जो भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। खासकर डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, अस्थमा और हृदय रोग के मरीजों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना काल में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह-शाम वर्कआउट और योग करें। साथ ही सही दिनचर्या का पालन और उचित भोजन करें। इसके अलावा, पर्याप्त नींद लें। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति सेहतमंद रह सकता है। इसके अलावा, बदलते मौसम में फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए इम्युन सिस्टम को मजबूत रखना जरूरी है। डॉक्टर हमेशा बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए काढ़ा पीने की सलाह देते हैं। इससे फ्लू का जोखिम कम हो जाता है। अगर आप भी बदलते मौसम में फिट और फाइन रहना चाहते हैं, तो चिरायता का काढ़ा जरूर पिएं। अगर आपको इस बारे में पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

चिरायता क्या है

चिरायता एक औषधीय पौधा है, जो भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है। इसका स्वाद बेहद कड़वा होता है। आयुर्वेद में इस शाक का दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें क्षारीय तत्व-एन्ड्रोग्राफोलाइडस पाया जाता है, जो कई प्रकार की बीमारियों में रामबाण दवा है। देहाती क्षेत्रों में इसका उपयोग खून साफ़ करने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

खून साफ़ करता है

इसके सेवन से खून साफ होता है। गांव में दादी-नानी बदलते मौसम में चिरायता पानी पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह पत्ते को छानकर पानी पी जाएं। इसके सेवन से खून साफ़ होता है। साथ ही फ्लू संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। खासकर मलेरिया में चिरायता रामबाण औषधि है, क्योंकि इसमें एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं।

इम्युन सिस्टम मजबूत होता है

कोरोना काल और बदलते मौसम में इम्युन सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को सेवन करना चाहिए। साथ ही चिरायता काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। इनसे फ्लू का जोखिम कम हो जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में चिरायता की पत्तियों को अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद छानकर अलग कर लें और फिर स्वाद के लिए अदरक और शहद आदि भी मिला सकते हैं। इसके बाद काढ़ा की तरह इसका सेवन करें। इसके सेवन से इम्युन सिस्टम मजबूत होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी