लंबे समय तक जीने की है तमन्ना, तो अपनाएं कोरियन डाइट

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा के आंकड़ों के अनुसार Life Expectancy लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण कोरिया है। दूसरे नंबर पर सिंगापुर तीसरे नंबर पर जापान है। जबकि चौथे पर स्पेन और पांचवे पर स्विट्जरलैंड है। भारत इस रैंक में बहुत पीछे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:05 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 01:05 PM (IST)
लंबे समय तक जीने की है तमन्ना, तो अपनाएं कोरियन डाइट
भारत में औसत आयु (Life Expectancy) तकरीबन 70 वर्ष है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में सेहतमंद रहना बड़ी चुनौती है। इस वायरस के चलते लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इससे पहले लोग अपनी सेहत पर विशेष ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अब दे रहे हैं। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां भी बरत रहे हैं। जबकि शरीर को उत्साहित और स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-सी और डी का अधिक सेवन कर रहे हैं। इससे न केवल कोरोना वायरस को मात दिया जा सकता है, बल्कि कई अन्य बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।

 वैसे जब बात लंबे समय तक जीने की होती है, तो भारत इस मामले में बहुत पीछे हैं। भारत के लोगों की औसत आयु (Life Expectancy) तकरीबन 70 वर्ष है। जबकि दक्षिण कोरिया के लोगों की औसत आयु 90 वर्ष है। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय तक जीना चाहते हैं, तो कोरियन डाइट जरूर अपनाएं। इससे न केवल आप सेहतमंद रह सकते हैं, बल्कि आपकी आयु भी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि कोरियन लोग अपनी डाइट में क्या लेते हैं-

विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा के आंकड़ों के अनुसार, Life Expectancy लिस्ट में पहले नंबर पर दक्षिण कोरिया है। दूसरे नंबर पर सिंगापुर, तीसरे नंबर पर जापान है। जबकि चौथे पर स्पेन और पांचवे पर स्विट्जरलैंड है। इससे पहले जापान की औसत आयु सबसे अधिक थी, लेकिन इस वर्ष दक्षिण कोरिया के लोगों ने बाजी मार ली है।

कोरियन डाइट क्या है

विशेषज्ञों की मानें तो कोरियन लोग अपनी डाइट में फर्मेन्ट फूड्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं। इनसे कोलेस्ट्रॉल स्तर कम रहता है। साथ ही कैंसर जैसी घातक बीमारी का जोखिम भी कम हो जाता है। इन चीजों के सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है जो शरीर को अन्य बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इसके लिए कोरियन लोग दही, बियर, सिरका, मीसो, किमची, सोयाबीन से बना टेम्पेह, साउरक्राउट,  डबल रोटी, कोको एवं चॉकलेट और कुमिस का सेवन अधिक करते हैं। जापान के लोग ग्रीन टी का अधिक सेवन करते हैं। ऐसे में आप फर्मेन्ट फूड्स के साथ-साथ ग्रीन टी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वहीं,  कोरियन लोग भगवान बौद्ध को मानते हैं और उनके पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करते हैं। इसके चलते लोगों में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना अधिक रहती है। इससे चिंता, तनाव और मानसिक कठिनाइयों से निजात मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें

chat bot
आपका साथी