लंबी उम्र जीने के लिए रोजाना इतने मिनट करें ब्रिस्क वॉक, जानें अन्य फायदे

आजकल लोग सेहत के प्रति एक्टिव नहीं है। खराब दिनचर्या अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियों के शिकार होते हैं। इससे न केवल सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है बल्कि आयु भी कम हो जाती है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:14 PM (IST)
लंबी उम्र जीने के लिए रोजाना इतने मिनट करें ब्रिस्क वॉक, जानें अन्य फायदे
एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना वाकिंग करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। बड़े-वृद्ध की मानें तो पहले लोग वक्त के पाबंद थे। हर चीज़ (काम, खानपान और आराम) निर्धारित समय पर करते थे। इसके चलते लोग न केवल स्वस्थ रहते थे, बल्कि लंबी उम्र जीते थे। आजकल लोग सेहत के प्रति एक्टिव नहीं है। खराब दिनचर्या, अनुचित खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियों के शिकार होते हैं। इससे न केवल सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि आयु भी कम हो जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो लंबी उम्र जीने के लिए व्यक्ति को वक्त का पाबंद होना पड़ता है। साथ ही सही दिनचर्या का पालन और रोजाना एक्सरसाइज-योग जरूरी है। अगर आप भी लंबी उम्र पाना चाहते हैं, तो रोजाना वाकिंग करें। आइए, इसके फायदे जानते हैं-

-अमेरिकन जर्नल की एक रिपोर्ट की मानें तो वाकिंग करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन जेनरेट होता है। इससे मन प्रसन्नचित रहता है। खासकर तनाव और चिंता से परेशान लोग रोजाना वाकिंग जरूर करें।

-नाइजेरियन जर्नल में छपी एक शोध में दावा किया गया है कि रोजाना वाकिंग करने से मेटाबॉलिज़्म सुचारू ढंग से काम करता है। साथ ही मेटाबॉलिक सिंड्रोम का खतरा कम हो जाता है।

-जानकारों की मानें तो रोजाना वाकिंग करने से उम्र बढ़ती है। इसके लिए तीव्र गति में वाकिंग करें। अगर आप लंबी उम्र पाना चाहते हैं, तो रोजाना 15 मिनट ब्रिस्क वॉक जरूर करें। इससे सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

-एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना वाकिंग करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती है, तो रोजाना वॉकिंग जरूर करें।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वॉकिंग से मस्तिष्क को भी लाभ मिलता है। रोजाना वॉकिंग करने से एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी