हार्ट अटैक से बचाव के लिए लिए अपनी डाइट में इन 3 चीज़ों को जरूर शामिल करें

विशेषज्ञों की मानें तो दिल को स्वस्थ रखने में डाइट अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई लोगों को हार्ट अटैक से पहले छाती और बाएं बांह में दर्द होता है। हालांकि ऐसा सबके साथ नहीं होता है।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:28 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:28 PM (IST)
हार्ट अटैक से बचाव के लिए लिए अपनी डाइट में इन 3 चीज़ों को जरूर शामिल करें
अंडे को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोग ऐसा मानते हैं कि केवल एक्सरसाइज करने से दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके लिए लोग अपनी डाइट पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो दिल को स्वस्थ रखने में डाइट अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कई लोगों को हार्ट अटैक से पहले छाती और बाएं बांह में दर्द होता है। हालांकि, ऐसा सबके साथ नहीं होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप हार्ट अटैक से बचाव के लिए अपनी डाइट में सुपरफूड्स को जरूर जोड़ें। अगर आप भी खानपान में कोताही बरतते हैं, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में इन 3 चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं-

अंडे का सेवन जरूर करें

अंडे को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। दिल के लिए अंडे बेहद फायदेमंद होता है।  जर्नल हार्ट में छपी एक शोध के अनुसार, रोजाना अंडे खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इसके लिए रोजाना एक अंडे जरूर खाएं।

बेरीज को शामिल करें

आमतौर पर स्मूदी को स्वादिष्ट बनाने के लिए बेरीज का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, बेरीज दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एक शोध से पता चला है कि रोजाना एक कप बेरीज के सेवन से रक्त-कोष्ठक कार्य में सुधार होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंथोकाइनिन पाए जाते हैं जो दिल से संबंधित समस्यायों को दूर करने में सहायक होता हैं।

पालक जरूर खाएं

जब बात दिल को सेहतमंद रखने की आती है, तो पालक सबसे उत्तम आहार है। इससे न केवल आयरन की कमी दूर होती है, आंखों की रोशनी बढ़ती है, बल्कि दिल के लिए भी यह फायदेमंद है। इसमें विटामिन-के अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही नाइट्रेट्स भी होता है। दोनों दिल के लिए सुरक्षा कवच है। साथ ह इनसे रक्त चाप सामान्य रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी